{"_id":"6991ac3c731c3fe0e105c9e9","slug":"cm-bhagwant-mann-arrived-at-fortis-mohali-doctors-conducts-health-check-up-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम मान फोर्टिस मोहाली में भर्ती: संगरूर से लौटने के बाद अस्पताल लाया गया, डॉक्टरों की टीम कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम मान फोर्टिस मोहाली में भर्ती: संगरूर से लौटने के बाद अस्पताल लाया गया, डॉक्टरों की टीम कर रही जांच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 15 Feb 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
सार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री की तबीयत अचानक खराब हो गई।
सीएम भगवंत मान
- फोटो : X @BhagwantMann
विज्ञापन
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को आज सुबह संगरूर से लौटने के बाद मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल ले जाया गया है। सूत्रों का कहना है कि वह दोपहर करीब 3:00 बजे पहुंचे और डॉक्टरों की एक टीम अभी उनकी जांच कर रही है।
Trending Videos
बता दें कि महाशिवरात्रि के इस खास मौके पर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान आज धूरी पहुंचे थे। धूरी स्थित श्री रणकेशवर महादेव शिव मंदिर में मान और केजरीवाल माथा टेका। इस दौरान उनके साथ दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री व पंजाब आप प्रभारी मनीष सिसोदिया भी थे। यहां से लौटने के बाद अचानक सीएम की तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री मान संगरूर में कई कार्यक्रमों में व्यस्त थे। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। एहतियात के तौर पर उन्हें मोहाली फोर्टिस लाया गया है। अस्पताल पहुंचते ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उनका मेडिकल परीक्षण शुरू किया।