{"_id":"68c2b0824c5042dc6d059501","slug":"cm-bhagwant-mann-discharged-from-mohali-fortis-after-six-days-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सीएम मान: कल होगी हाई लेवल मीटिंग, सभी विभागों के सचिव रहेंगे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सीएम मान: कल होगी हाई लेवल मीटिंग, सभी विभागों के सचिव रहेंगे मौजूद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 11 Sep 2025 05:38 PM IST
विज्ञापन
सार
स्वास्थ्य कारणों के चलते छह दिन से फोर्टिस मोहाली में भर्ती मुख्यमंत्री भगवंत मान को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब उनकी सेहत में पहले से काफी सुधार है। इसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें छुट्टी दे दी है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। फोर्टिस मोहाली से डिस्चार्ज होने जाने के बाद सीएम मान चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास (मुख्यमंत्री आवास) पहुंचे हैं। बीमार होने के चलते मान छह दिन से फोर्टिस में भर्ती थे। उन्हें बीते शुक्रवार रात को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

Trending Videos
तीन दिन पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उनसे मिलने फोर्टिस अस्पताल पहुंचे थे। उनके अलावा पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने भी सीएम से अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल से छुट्टी मिलने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान एक्शन मोड में आ गए हैं। अपने आवास पर पहुंचते ही सीएम मान ने बाढ़ राहत कार्यों की पूरी जानकारी मांगी है। बाढ़ राहत कार्यों को लेकर शुक्रवार को हाई लेवल मीटिंग भी बुलाई गई है। यह बैठक चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर होगी। बैठक में सभी विभागों के सेक्रेटरी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा सभी जिलों के डीसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक में जुड़ेंगे। पानी उतरने के बाद सफाई और अन्य राहत कार्यों की योजना के बारे में जानकारी साझा की जाएगी।
#WATCH | Punjab CM Bhagwant Mann waves to the people as he leaves from Fortis Hospital in Mohali. He was admitted here on 5th September after he complained of illness. pic.twitter.com/mUrqSWyepb
— ANI (@ANI) September 11, 2025
बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान जब अस्पताल में भर्ती थे तो तबीयत खराब होने के बावजूद प्रदेश में बाढ़ जैसी आपदा के बीच उनका जज्बा कम नहीं हुआ। बीमार होने के बाद भी वे पंजाब के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाते नजर आए थे। अस्पताल में ड्रिप लगी होने के बाद भी सीएम मान ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। बाढ़ प्रभावित लोगो के हित में कई फैसले लिए।