{"_id":"69bd40098a3d22525e03c49d","slug":"cm-bhagwant-mann-inaugurates-steel-plant-in-ludhiana-2500-youths-to-get-jobs-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: 2500 युवाओं को रोजगार; लुधियाना में देश का दूसरा सबसे बड़ा स्टील प्लांट, सीएम मान ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: 2500 युवाओं को रोजगार; लुधियाना में देश का दूसरा सबसे बड़ा स्टील प्लांट, सीएम मान ने किया उद्घाटन
Fri, 20 Mar 2026 06:09 PM IST
Ankesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Ankesh Kumar
Updated Fri, 20 Mar 2026 06:09 PM IST
सार
सीएम भगवंत मान ने शुक्रवार को लुधियाना में टाटा स्टील प्लांट का उद्घाटन किया। यह प्रोजेक्ट 115 एकड़ में फैला है। प्रोजेक्ट सीधे तौर पर 2500 युवाओं को रोजगार मिलेगा।जमशेदपुर के बाद देश का यह दूसरा सबसे बड़ा स्टील प्लांट है।
विज्ञापन
स्टील प्लांट का उद्घाटन करते सीएम मान।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के लुधियाना में देश का दूसरा सबसे बड़ा टाटा स्टील प्लांट शुरू हो गया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस प्लांट का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री मान ने कहा कि लुधियाना जिले में टाटा स्टील प्लांट का उद्घाटन हुआ, जिससे पंजाब के इंडस्ट्रियल भविष्य की मजबूत नींव रखी गई। 115 एकड़ में फैले इस टाटा स्टील प्रोजेक्ट में करीब 3200 करोड़ का भारी-भरकम इन्वेस्टमेंट किया गया है, जिससे सीधे तौर पर 2500 युवाओं को रोज़गार मिलेगा।
विज्ञापन
सीएम मान ने कहा कि यह गर्व की बात है कि जमशेदपुर के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा स्टील प्लांट पंजाब में लगा है और यह देश का पहला इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस पर आधारित प्लांट है, जो मॉडर्न और एनवायरनमेंट -फ्रेंडली इंडस्ट्री की तरफ एक बड़ा कदम है। जहां कभी पंजाब की इंडस्ट्री को नजरअंदाज किया जाता था, वहीं आज दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियां पंजाब पर भरोसा कर रही हैं। पंजाब अब किसी भी फील्ड में पीछे नहीं रहेगा। सरकार राज्य के इंडस्ट्रियल स्ट्रक्चर को और मजबूत करने के लिए कमिटेड है।
विज्ञापन