{"_id":"6965fbeeb8fa821c910a2150","slug":"cm-bhagwant-mann-peshi-sri-akal-takht-on-january-15th-new-dispute-2026-01-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम की पेशी का समय बदला: श्री अकाल तख्त ने 15 जनवरी की शाम का समय दिया, मान बोले-मैं सुबह 10 बजे ही आऊंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम की पेशी का समय बदला: श्री अकाल तख्त ने 15 जनवरी की शाम का समय दिया, मान बोले-मैं सुबह 10 बजे ही आऊंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 13 Jan 2026 01:33 PM IST
विज्ञापन
सार
श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से पंजाब के सीएम भगवंत मान को 15 जनवरी को पेश होने के लिए कहा गया है। 15 जनवरी को राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू अमृतसर दाैरे पर आ रही हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम भगवंत मान
- फोटो : X @BhagwantMann
विज्ञापन
विस्तार
सीएम भगवंत मान के 15 जनवरी को श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश होने के समय में बदलाव किया गया है। उन्हें सुबह 10 बजे के बजाय शाम को साढ़े चार बजे पेश होने के लिए कहा गया है। राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू के 15 जनवरी को अमृतसर दाैरे को इसकी वजह माना जा रहा है।
वहीं सीएम का कहना है कि सीएमओ की तरफ से समय बदलने संबंधी कोई आधिकारिक पत्र या बयान नहीं दिया गया है इसलिए वे 15 जनवरी को सुबह 10 बजे ही श्री अकाल तख्त पर पेश होंगे।
इससे पहले सचिवालय की ओर से 5 जनवरी 2026 को जारी पत्र में मुख्यमंत्री को 15 जनवरी को सुबह 10 बजे स्पष्टीकरण के लिए बुलाया गया था। हालांकि, मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से जारी बयान में उनके व्यस्त कार्यक्रमों का हवाला दिया गया था। यह पत्र सचिवालय श्री अकाल तख्त साहिब के इंचार्ज बगीचा सिंह की ओर से जारी किया गया है।
Trending Videos
वहीं सीएम का कहना है कि सीएमओ की तरफ से समय बदलने संबंधी कोई आधिकारिक पत्र या बयान नहीं दिया गया है इसलिए वे 15 जनवरी को सुबह 10 बजे ही श्री अकाल तख्त पर पेश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
अकाल तख्त ने जारी किया पत्र
दरअसल मुख्यमंत्री भगवंत मान को श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय की ओर से स्पष्टीकरण के लिए नया समय दिया गया है। सचिवालय श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से जारी पत्र के अनुसार, जत्थेदार के आदेशानुसार मुख्यमंत्री को 15 जनवरी को शाम 4:30 बजे सचिवालय, श्री अकाल तख्त साहिब, अमृतसर में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना होगा।इससे पहले सचिवालय की ओर से 5 जनवरी 2026 को जारी पत्र में मुख्यमंत्री को 15 जनवरी को सुबह 10 बजे स्पष्टीकरण के लिए बुलाया गया था। हालांकि, मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से जारी बयान में उनके व्यस्त कार्यक्रमों का हवाला दिया गया था। यह पत्र सचिवालय श्री अकाल तख्त साहिब के इंचार्ज बगीचा सिंह की ओर से जारी किया गया है।
सीएम बोले-कोई कार्यक्रम नहीं
वहीं सीएम ने इस पत्र पर एक्स पर लिखा-सम्मानित जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब, मेरा 15 जनवरी को कोई अन्य कार्यक्रम नहीं है। मैंने राष्ट्रपति के कार्यालय में भी सूचित कर दिया है। 15 जनवरी का दिन आपके आदेशानुसार पूरी तरह से श्री अकाल तख्त साहिब को समर्पित है। समय बदलने संबंधी कोई भी आधिकारिक पत्र या बयान मेरे या कार्यालय की ओर से जारी नहीं किया गया है। मैं 15 जनवरी को सुबह 10 बजे नतमस्तक होकर उपस्थित होने के लिए तैयार हूं।ਸਤਿਕਾਰਯੋਗ ਜਥੇਦਾਰ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਜੀ.. ਮੇਰਾ 15 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ ਕੋਈ ਹੋਰ ਰੁਝੇਵਾਂ ਨਹੀਂ ਮੈਂ ਮਾਣਯੋਗ ਰਾਸ਼ਟਰਪਤੀ ਜੀ ਦੇ ਦਫ਼ਤਰ ਵਿਖੇ ਵੀ ਸੂਚਨਾ ਦੇ ਦਿੱਤੀ ਹੈ.. 15 ਜਨਵਰੀ ਦਾ ਦਿਨ ਆਪ ਜੀ ਦੇ ਆਦੇਸ਼ ਮੁਤਾਬਿਕ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਹੈ ..ਸਮਾਂ ਬਦਲਣ ਸਬੰਧੀ ਕੋਈ ਵੀ ਅਧਿਕਾਰਤ ਪੱਤਰ ਜਾਂ ਬਿਆਨ ਮੇਰੇ… pic.twitter.com/sS7c53W6Jg
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) January 13, 2026