{"_id":"6a7a0c916aeefa7629096fae","slug":"cm-mann-met-army-chief-dheeraj-seth-in-chandigarh-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मी चीफ से सीएम मान की मुलाकात: सीमा पार से नशा तस्करी को लेकर की चर्चा, एंटी ड्रोन सिस्टम पर क्या बोले?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्मी चीफ से सीएम मान की मुलाकात: सीमा पार से नशा तस्करी को लेकर की चर्चा, एंटी ड्रोन सिस्टम पर क्या बोले?
Mon, 10 Aug 2026 11:08 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:08 PM IST
सार
सीएम मान ने कहा पंजाब देश का पहला ऐसा राज्य है जिसने अपनी खुद की एंटी-ड्रोन तकनीक स्थापित की है। उन्होंने आर्मी चीफ से सीमा पार से तस्करी नेटवर्क को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
आर्मी चीफ धीरज सेठ और पंजाब के सीएम भगवंत मान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार देश की सुरक्षा के मद्देनजर भारतीय सेना के साथ मजबूत सहयोग स्थापित करेगी।चंडीगढ़ में थल सेना प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) जनरल धीरज सेठ के साथ हुई मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा और पंजाब से संबंधित सैन्य मामलों पर चर्चा की।
इस दौरान सीमा पार से होने वाली तस्करी को रोकने के लिए एंटी-ड्रोन उपायों को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने इस मुलाकात को अपने सोशल मीडिया एक्स के जरिये साझा किया। मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा- बैठक के दौरान देश की सुरक्षा और पंजाब से संबंधित सैन्य मामलों पर सार्थक चर्चा की।
पंजाब सरकार देश की रक्षा करने वाले हमारे बहादुर सैनिकों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इंकलाब जिंदाबाद। मान ने कहा, पंजाबी हमेशा देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अग्रणी रहे हैं। राज्य सरकार सशस्त्र बलों में पंजाबियों की भर्ती बढ़ाने के लिए पहले से ही अथक प्रयास कर रही है। 'माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट फॉर गर्ल्स' और 'महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट' के साथ-साथ सी-पाइट केंद्रों का नेटवर्क इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा, पंजाब की पाकिस्तान के साथ 532 किलोमीटर लंबी संवेदनशील सीमा लगती है, जिसके कारण ड्रोन के माध्यम से होने वाली सीमा पार से तस्करी को रोकने के लिए एंटी-ड्रोन तकनीक के साथ-साथ कम ऊंचाई वाले इंटरसेप्टिव रडार समय की प्रमुख आवश्यकता हैं। पंजाब देश का पहला ऐसा राज्य है जिसने अपनी खुद की एंटी-ड्रोन तकनीक स्थापित की है।
मुख्यमंत्री ने कहा, पंजाब पुलिस, जो हमेशा सुरक्षा की दूसरी पंक्ति के रूप में काम करती है, द्वारा किए जा रहे प्रयासों को और मजबूत करने के लिए थल सेना प्रमुख के सहयोग की मांग करता हूं। पूर्व सैनिकों के कल्याण के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, राज्य सरकार उन पूर्व सैनिकों को रोजगार दे रही है, जिन्हें पैस्को (पंजाब एक्स-सर्विसमैन कॉरपोरेशन) द्वारा रोजगार पर रखा गया है और जो लोगों को शानदार सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, वाघा, हुसैनीवाला और सादकी सीमा पर होने वाले रिट्रीट समारोह दुनिया भर से बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित करते हैं। राज्य सरकार ने रूपनगर में अपनी 200 एकड़ जमीन पहले ही भारतीय सेना को दी है, जिसका उपयोग रक्षा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए उचित ढंग से किया जा सकता है। सीएम मान ने 2025 में आई बाढ़ के दौरान, राज्य के लोगों की मदद के लिए भारतीय सेना का आभार व्यक्त किया।