फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Queues formed at Shiva temples on occasion of Sawan Shivratri in Chandigarh

बम-बम भोले: सावन की शिवरात्रि पर शिवालय में लगी लाइनें, कांवड़ियों ने गंगाजल से किया अपने ईष्ट का जलाभिषेक

Tue, 11 Aug 2026 08:15 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, चंंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Tue, 11 Aug 2026 08:15 AM IST
सार

श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। कई मंदिरों में कांवड़ियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की गईं।

विज्ञापन
Queues formed at Shiva temples on occasion of Sawan Shivratri  in Chandigarh
सेक्टर 21 के प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन की शिवरात्रि पर मंगलवार सुबह से ही चंडीगढ़ के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु सुबह तड़के ही मंदिरों में पहुंचने लगे।
विज्ञापन


हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौटे कांवड़ियों ने भी विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक किया। शिवालयों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। 
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतर कांवड़िए दोपहर बाद भगवान का जलाभिषेक करेंगे। 

शहर के सेक्टर-45  स्थित गौरी शंकर सेवादल के शिवालय में शिव भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। सेक्टर 30 के शिव शक्ति मंदिर, श्री महाकाली मंदिर सहित शहर के अन्य मंदिरों में भगवान का जलाभिषेक हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। कई मंदिरों में कांवड़ियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की गईं।



चार प्रहर में होगी भगवान शिव की पूजा
सेक्टर-18 स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी एवं श्री देवालय पूजक परिषद चंडीगढ़ के अध्यक्ष डॉ. लाल बहादुर दुबे ने बताया कि सावन की शिवरात्रि पर भगवान शिव की चार प्रहर पूजा का विशेष महत्व है। प्रथम प्रहर की पूजा शाम 7:04 बजे से रात 9:46 बजे तक, द्वितीय प्रहर की पूजा रात 9:47 बजे से 12:28 बजे तक, तृतीय प्रहर की पूजा रात 12:29 बजे से 3:10 बजे तक और चतुर्थ प्रहर की पूजा रात 3:11 बजे से सुबह 5:53 बजे तक होगी।


उन्होंने बताया कि शिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालु रात्रि जागरण कर चारों प्रहर भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजन करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।



कांवड़ियों ने चढ़ाया हरिद्वार का गंगाजल
हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर पहुंचे शिवभक्तों ने विभिन्न शिवालयों में भगवान शिव का अभिषेक किया। कांवड़ियों ने मंदिर पहुंचकर पहले पूजा-अर्चना की और इसके बाद शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित किया। मंदिरों के आसपास सुबह से ही बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारे सुनाई देते रहे। बड़ी संख्या में कांवड़िए दोपहर बाद भद्रा समाप्त होने के बाद गंगालाल से अभिषेक करेंगे।

सिद्धि योग में मनाई जा रही शिवरात्रि
इस बार सावन की शिवरात्रि सिद्धि योग में मनाई जा रही है। श्रद्धालुओं में शिवरात्रि को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना और शाम से रात्रि तक विशेष धार्मिक आयोजन जारी रहेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed