{"_id":"6ac473810e30729f74049c95","slug":"congress-march-in-chandigarh-today-vote-bachao-desh-bachao-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में 'वोट बचाओ, देश बचाओ' मार्च: इंडिया गठबंधन ने निकाला विशाल विरोध मार्च, पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में 'वोट बचाओ, देश बचाओ' मार्च: इंडिया गठबंधन ने निकाला विशाल विरोध मार्च, पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोका
Tue, 06 Oct 2026 03:35 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Tue, 06 Oct 2026 03:35 PM IST
सार
हाथ में तिरंगा लेकर मार्च की अगुवाई कर रहे लक्की के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी डीसी कार्यालय की ओर बढ़े। डीसी कार्यालय से पहले ही चंडीगढ़ पुलिस ने बैरिकेड लगाकर मार्च को रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने वहीं जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
कांग्रेस का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की के नेतृत्व में आज इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने वोट बचाओ, देश बचाओ के नारे के तहत रोष मार्च निकाला। प्रदर्शन के दाैरान चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया गया। मार्च में कांग्रेस के पार्षदों, वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया।
हाथ में तिरंगा लेकर मार्च की अगुवाई कर रहे लक्की के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी डीसी कार्यालय की ओर बढ़े। डीसी कार्यालय से पहले ही चंडीगढ़ पुलिस ने बैरिकेड लगाकर मार्च को रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने वहीं जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयोग तथा केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
एचएस लक्की ने कहा कि देश में लोकतंत्र केवल चुनाव कराने से नहीं, बल्कि निष्पक्ष मतदाता सूची और निष्पक्ष चुनाव आयोग से सुरक्षित रहता है। आज चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो चुके हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एसआईआर के नाम पर करोड़ों मतदाताओं के वोटों को मतदाता सूचियों से हटाए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस-जिस राज्य में चुनाव होने वाला होता है, उससे पहले एसआईआर की प्रक्रिया शुरू कर मतदाताओं के अधिकारों को प्रभावित करने की कोशिश की जाती है और इससे एक विशेष राजनीतिक दल को लाभ पहुंचाने का माहौल बनाया जा रहा है।