{"_id":"6ac4dd0ebb082e5c9e0821ae","slug":"video-nine-members-of-a-robbery-gang-arrested-with-sharp-weapons-in-kotkapura-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा में लूटपाट गिरोहों के 9 सदस्य तेजधार हथियारों समेत काबू, 5 पर पहले भी केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा में लूटपाट गिरोहों के 9 सदस्य तेजधार हथियारों समेत काबू, 5 पर पहले भी केस दर्ज
कोटकपूरा पुलिस ने लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने की योजना बना रहे दो अलग-अलग गिरोहों के 9 सदस्यों को तेजधार हथियारों समेत गिरफ्तार किया है और केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के दिशा निर्देश पर असमाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पहले मामले में थाना सिटी कोटकपूरा के एएसआई दलजीत सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने गश्त करते हुए नेशनल हाईवे के पास से एक गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके दो साथी मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कोटकपूरा निवासी संदीप सिंह उर्फ सन्नी, अंशदीप सिंह उर्फ अमनदीप, सोनू सिंह, हरमन सिंह और पवन सिंह के रूप में हुई है। इन आरोपियों के कब्जे से तीन किरपाणें, एक नलके की हत्थी और एक स्टील की पाइप बरामद की गई है। इसी तरह दूसरे मामले में थाना सदर कोटकपूरा के एएसआई भूपिंदर सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने गांव ढिलवां कलां के शमशानघाट में बैठकर लूट की योजना बना रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव बीड़ सिखांवाला निवासी संजय सिंह, सुखविंदर सिंह, सुखचैन सिंह और दविंदर सिंह के रूप में हुई है।बपुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लोहे की एक संभल, एक दातर और एक बेसबॉल बैट बरामद किया है। इस मामले में डीएसपी संजीव कुमार ने बताया कि इन 9 आरोपियों में से 5 आरोपियों के खिलाफ पहले भी विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। अब गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।