फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nahan ranital park condition broken swings toy train boats sirmaur

नाहन के ऐतिहासिक रानीताल पार्क पर बदहाली का ग्रहण, टूटे झूले और जंग खा रही लाखों की ट्रेन-नावों से बच्चों के सपने हुए बेरंग

Tue, 06 Oct 2026 11:16 AM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:16 AM IST
nahan ranital park condition broken swings toy train boats sirmaur
सिरमौर रियासत के गौरवशाली इतिहास का गवाह नाहन का रानीताल पार्क आज अपनी बदहाली की कहानी खुद बयां कर रहा है। कभी शहर के बच्चों के लिए मनोरंजन और खेलकूद का प्रमुख ठिकाना रहा यह ऐतिहासिक पार्क अब टूटे झूलों, खराब नावों और जंग खा रही टॉय ट्रेन के बीच अपनी बदहाल तस्वीर पेश कर रहा है। पार्क की मौजूदा स्थिति देखकर सबसे बड़ा सवाल यही उठता है कि जिस जगह पर बच्चों की हंसी और खेलकूद की आवाजें गूंजनी चाहिए थीं, वहां मनोरंजन के साधन ही कबाड़ में क्यों तब्दील हो गए हैं। रानीताल पार्क नाहन शहर के बीचोंबीच बच्चों के लिए मनोरंजन का प्रमुख स्थान रहा है। शहर में बढ़ते कंक्रीट निर्माण के बीच खुले मैदान और सुरक्षित खेल स्थल सीमित होते जा रहे हैं। ऐसे में इस पार्क की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। लेकिन पार्क में लगे बच्चों के कई झूले टूट चुके हैं। छुट्टी के दिन जब अभिभावक बच्चों को लेकर यहां पहुंचते हैं तो उन्हें मनोरंजन के बजाय टूटे और अनुपयोगी झूले नजर आते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों के लिए शहर में पहले ही मनोरंजन और खेलकूद के सुरक्षित विकल्प बेहद सीमित हैं। ऐसे में रानीताल पार्क की बदहाल स्थिति सीधे तौर पर बच्चों की सुविधाओं को प्रभावित कर रही है। पार्क को सुंदर और व्यवस्थित रखने के लिए क्यारियों के आसपास लोहे की जालियां लगाई गई थीं। अब इनमें से कई जालियां टूट चुकी हैं या गायब हो गई हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जालियों की गुणवत्ता ऐसी थी कि वे लंबे समय तक टिक नहीं सकीं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि पार्क में लगाए गए सामान की गुणवत्ता की निगरानी किस स्तर पर हुई और खराब काम के लिए जिम्मेदारी किसकी तय की गई। रानीताल पार्क में बच्चों के आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र टॉय ट्रेन और तालाब में चलने वाली नावें रही हैं। लेकिन अब ये मनोरंजन के साधन खुद पार्क की बदहाली की तस्वीर बन गए हैं। ट्रेन लंबे समय से ट्रैक पर खड़ी है और इस्तेमाल के बजाय जंग खा रही है। वहीं तालाब में मौजूद नावों की हालत भी खराब है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जनता के पैसे से खरीदे गए इन संसाधनों का इस्तेमाल नहीं होना सरकारी धन के उपयोग और रखरखाव की व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। लोग यह भी सवाल उठा रहे हैं कि पार्क के सौंदर्यीकरण और सुविधाओं के नाम पर समय-समय पर खर्च किए गए बजट का वास्तविक लाभ बच्चों और शहरवासियों को क्यों नहीं मिल पा रहा है। उम्मीद फाउंडेशन के निदेशक जावेद उल्फत ने कहा कि बच्चों के लिए मनोरंजन और खेल की सुविधाएं किसी भी शहर की बुनियादी जरूरतों में शामिल हैं। उनके अनुसार नाहन में बच्चों के लिए ऐसे सुरक्षित स्थान पहले ही कम हैं और रानीताल पार्क में उपलब्ध सुविधाओं का खराब होना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि पार्क में बच्चों के मनोरंजन के साधन ही कबाड़ में पड़े हैं, ऐसे में शहर के बच्चों के लिए विकल्प और सीमित हो जाते हैं। नगर परिषद नाहन की अध्यक्ष उपमा धीमान ने कहा कि नई नगर परिषद ने हाल ही में कार्यभार संभाला है। उन्होंने बताया कि परिषद लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि रानीताल पार्क का पुराना गौरव लौटाने के लिए प्रशासन, सामाजिक संगठनों और समाजसेवियों के सहयोग से प्रयास किए जाएंगे। अब देखना होगा कि ऐतिहासिक रानीताल पार्क को दोबारा बच्चों की चहचहाहट और शहरवासियों की रौनक से भरने के लिए कब ठोस कदम उठाए जाते हैं। शहरवासियों की नजर इस बात पर भी है कि पार्क में खराब पड़े मनोरंजन के साधनों की मरम्मत होती है या उन्हें नए सिरे से विकसित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

ग्रामीणों ने खोली ‘हर घर नल’ की हकीकत, कंपनी को नोटिस

06 Oct 2026

पानीपत: मनमोहन नगर में अवैध शराब पिलाने के विरोध पर खूनी संघर्ष, तीन गोलियां चलीं

06 Oct 2026

फाइनेंस कंपनी के किश्त की आड़ में चालकों से मारपीट कर वाहन छिनने वाले तीन गिरफ्तार

06 Oct 2026

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

06 Oct 2026

डाला में 20 बुलडोजरों से पुष्पवर्षा कर हुआ यात्रा का स्वागत

06 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: छत से गिरकर महिला की माैत, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

06 Oct 2026

अमर उजाला स्कूल एक्सीलेंस अवॉर्ड कार्यक्रम में एमएलसी तारिक मंसूर यह बोले

05 Oct 2026
विज्ञापन

देहरादून: आईएसबीटी में दो पक्ष भिड़े, सात आरोपी गिरफ्तार

05 Oct 2026

VIDEO: ड्रम व डिवाइडर से टकराई बाइक, मां-बेटा घायल

05 Oct 2026

VIDEO: वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

05 Oct 2026

VIDEO: युवक को लात-घूंसों से पीटा, जांच में जुटी पुलिस

05 Oct 2026

VIDEO: चेन स्नेचिंग में आगरा का आरोपी गिरफ्तार

05 Oct 2026

VIDEO: लेखपाल ने आत्महत्या के बाद यमुना में बहा दी प्रेमिका की लाश

05 Oct 2026

VIDEO: भाजपा नेता के फार्म हाउस से कर्मचारी लापता, हत्या का शक

05 Oct 2026

VIDEO: खेत से मिट्टी उठाने पर खूनी संघर्ष, युवती की हत्या

05 Oct 2026

VIDEO: ग्वालियर में मजदूरी के रुपये मांगने पर आगरा के मजदूर की हत्या

05 Oct 2026

VIDEO: ताज पूर्वी गेट पर अजगर ने निगल लिया बंदर

05 Oct 2026

VIDEO: पेट्रोल पंप पर होमगार्ड के बेटे पर हमला

05 Oct 2026

VIDEO: महिला के अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे ससुरालवाले, मायके पक्ष ने बोला लाठी-डंडों से हमला

05 Oct 2026

VIDEO: गाय बांधने पर विवाद, मारपीट और धमकी के आरोप में दो पर प्राथमिकी दर्ज

05 Oct 2026

VIDEO: ट्यूबवेलों से केबल चोर, जांच में जुटी पुलिस

05 Oct 2026

VIDEO: एक्सप्रेस-वे पर कार को बचाने के प्रयास में बैरियर से टकराया ट्रक

05 Oct 2026

VIDEO: वाटरवर्क्स चौराहे पर पकड़ी 55 लाख की चरस, दो गिरफ्तार

05 Oct 2026

VIDEO: ट्यूबवेल के कमरे में घुसा मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

05 Oct 2026

VIDEO: लूट के विरोध पर की थी दिव्यांग महिला की हत्या, गिरफ्तार

05 Oct 2026

VIDEO: निबोहरा क्षेत्र में मकान से जेवर, चार ट्यूबवेलों से केबिल चोरी

05 Oct 2026

VIDEO: थार सवारों ने रंगबाजी में की गाली गलौज, प्राथमिकी

05 Oct 2026

VIDEO: मामा के घर से गहनों का बैग चुराया, 24 घंटे में पकड़ा गया आरोपी

05 Oct 2026

VIDEO: खेत में युवक का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी

05 Oct 2026

VIDEO: रिहाई पर जुलूस निकाल रहे कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प

05 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed