फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Bomb blast at liquor shop in Chandigarh khudda alisher

चंडीगढ़ में ठेके पर बम धमाका: दो युवकों ने सर्विस खिड़की पर फेंका बम, ग्राहकों के पैरों के पास गिरा

Thu, 17 Sep 2026 09:48 AM IST
Nivedita परीक्षित सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
परीक्षित सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Thu, 17 Sep 2026 09:48 AM IST
सार

खुड्डा अलीशेर के शराब ठेके पर 14 सितंबर की शाम करीब 6:47 से 6:50 बजे के बीच दो युवकों ने बम फेंका। धमाके से माैके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Bomb blast at liquor shop in Chandigarh khudda alisher
चंडीगढ़ में बम धमाका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के खुड्डा अलीशेर के शराब ठेके पर बीते सोमवार की शाम एक्टिवा सवार दो युवकों ने बम फेंककर हमला कर दिया। पीछे बैठे युवक ने सर्विस खिड़की पर बम फेंका लेकिन वह अंदर जाने के बजाय ग्राहकों के पैरों के पास जा गिरा। अगले ही पल जोरदार धमाका हुआ और ठेके के बाहर भगदड़ मच गई। इसी बीच दोनों युवक एक्टिवा पर भाग निकले।

विज्ञापन


वारदात से ठीक पांच दिन पहले इसी ठेके के बाहर एक अज्ञात महिला मोबाइल से वीडियो बनाती सीसीटीवी में कैद हुई थी। वारदात 14 सितंबर की शाम करीब 6:47 से 6:50 बजे के बीच हुई। धमाके के तुरंत बाद ठेके के मैनेजर वरिंदर सिंह ने 112 पर सूचना दी।
विज्ञापन


सेक्टर-11 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। ठेका संचालक गौरव कुमार ने पुलिस को घटना की सीसीटीवी फुटेज दी है। साथ ही 9 सितंबर की वह फुटेज भी सौंपी है जिसमें सुबह करीब 11 बजे एक अज्ञात महिला ठेके के बाहर मोबाइल से परिसर की वीडियो रिकॉर्ड करती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिन पहले महिला क्यों बना रही थी वीडियो
ठेका संचालक ने पुलिस से महिला की पहचान कराने और उसकी गतिविधि का कारण पता लगाने की मांग की है। साथ ही आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर एक्टिवा सवार दोनों युवकों की पहचान करने को कहा है।

उनका कहना है कि महिला की गतिविधि और सोमवार के हमले के बीच संभावित संबंध की भी जांच होनी चाहिए। संचालक ने आशंका जताई है कि हमले के पीछे ठेके को नुकसान पहुंचाने, डराने या किसी अन्य आपराधिक उद्देश्य की कोशिश हो सकती है। हालांकि अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि फेंकी गई वस्तु वास्तव में विस्फोटक थी। वस्तु की प्रकृति और धमाके के कारण की पुष्टि जांच में होगी। ठेका संचालक ने मैनेजर और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए ठेके के आसपास पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।


मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। हमलावरों की पहचान के प्रयास जारी हैं। बम के प्रकृति भी जांची जाएगी। -एसपीएस सोंधी, डीएसपी सेंट्रल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed