सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Five members of robbery gang arrested in Abohar crime news

Punjab:अबोहर में लूट गिरोह के पांच शातिर काबू, मुख्य सरगना भागा, बड़ी वारदात को अंजाम देने की बना रहे थे योजना

संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Mon, 02 Mar 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
सार

अबोहर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लूट गिरोह के पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से तेजधार हथियार बरामद हुए हैं।

Five members of robbery gang arrested in Abohar crime news
पुलिस हिरासत में पांचों आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अबोहर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लूट गिरोह के पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से तेजधार हथियार बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि वे रात के समय किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

Trending Videos


इस संबंध में थाना प्रभारी रविंद्र सिंह भीटी और एएसआई मोहन लाल ने बताया कि पुलिस टीम पंचपीर नगर के निकट गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गली नंबर 7, पंचपीर नगर में कुछ युवक घातक हथियारों के साथ किसी बड़ी घटना की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर दबिश दी और पांच युवकों को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अजीत नगर निवासी आकाशदीप, मंगा सिंह, वीरु सिंह, रफी तथा सूरज के रूप में हुई है। गिरोह का मुख्य सरगना जसलीन मसीह अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तेजधार हथियार तथा एक बाइक बरामद की है। मुख्य सरगना सहित कुल छह व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों का मेडिकल करवाकर उन्हें रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे अब तक कितनी वारदातों में शामिल रहे हैं। मुख्य सरगना की तलाश जारी है और उसे जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।

लाखों के सामान के साथ चोरी के दो आरोपी काबू
मोगा पुलिस ने दुकान में हुई चोरी के मामले को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया इलेक्ट्रॉनिक सामान भी बरामद किया है।

पुलिस अधिकारी इंस्पेक्टर हरबिंदर सिंह ने बताया कि थाना सदर पुलिस को गांव डरोली भाई में एक सरकारी स्कूल से शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता के अनुसार 27-28 फरवरी की रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर से एलईडी, प्रिंटर, डीवीआर, मॉनिटर और सीपीयू सहित अन्य सामान चोरी कर लिया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह और रविंदर सिंह पुत्र राजा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया है, जिसमें 7 मॉनिटर, 2 सीपीयू, 1 प्रोजेक्टर, 1 डीवीआर और 1 एलसीडी (32 इंच) शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपियों को अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ की जाएगी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी पहले भी किसी अन्य चोरी की वारदात में शामिल रहे हैं या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed