सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Uncontrolled CNG car rams into garage, father, son burnt to death

छिंदवाड़ा में जिंदा जले पिता-पुत्र: अनियंत्रित सीएनजी कार गैरेज में घुसी, दो लोगों की जलकर मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Mon, 02 Mar 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
सार

छिंदवाड़ा–सिवनी मार्ग पर देर रात झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर साइन बोर्ड और खड़ी बोलेरो से टकरा गई। सीएनजी कार में आग लगने से पिता-पुत्र की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग से दो अन्य वाहन भी जले। पुलिस जांच कर रही है। 

Uncontrolled CNG car rams into garage, father, son burnt to death
जलती हुई कार
विज्ञापन

विस्तार

छिंदवाड़ा–सिवनी मार्ग पर रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब तीन बजे हुए भीषण सड़क हादसे में कार सवार पिता-पुत्र की जिंदा जलने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब उत्तर प्रदेश से अपने घर लौट रहे दोनों लोग देर रात ड्राइविंग के दौरान नींद की झपकी आने से वाहन पर नियंत्रण खो बैठे।

Trending Videos


साइन बोर्ड से टकराकर बोलेरो में घुसी कार
पुलिस के अनुसार 61 वर्षीय अमृत सिंह और उनके 22 वर्षीय पुत्र अरुण सिंह कार से अपने गृहग्राम दीघावानी लौट रहे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि देर रात चालक को झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से टकराई। इसके बाद वाहन पास स्थित एक गैरेज के सामने खड़ी बोलेरो में जा घुसा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर के बाद भड़की आग
टक्कर इतनी तेज थी कि सीएनजी कार में तुरंत आग लग गई। देखते ही देखते वाहन आग का गोला बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने और अंदर फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की, लेकिन लपटें तेज होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें-  मुरैना में बाइक चोर के कंधे पर बर्थ-डे पार्टी मनाने वाला TI निलंबित, सीएम बोले लापरवाही बर्दाश्त नहीं

दो अन्य वाहन भी जले
कार में लगी आग गैरेज परिसर तक फैल गई, जिससे वहां खड़े दो अन्य वाहन भी जलकर खाक हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।

पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही कुंडीपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। थाना प्रभारी महेंद्र भगत ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

नींद की झपकी बनी हादसे की वजह
प्रारंभिक जांच में देर रात ड्राइविंग के दौरान आई नींद की झपकी को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस वाहन की तकनीकी जांच भी करवा रही है।
इस हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed