सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chaitra month will Jatra of Shri Chintamani Ganesh, farmers will offer new grains.

Ujjain: श्री चिंतामन गणेश की 'जत्रा' से होगी चैत्र मास की शुरुआत, सुबह से होगी पूजा; किसान चढ़ाएंगे नया अनाज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 04 Mar 2026 06:56 AM IST
विज्ञापन
सार

उज्जैन के श्री चिंतामन गणेश मंदिर में आज 4 मार्च से चैत्र मास की जत्रा प्रारंभ हो गई। इस वर्ष पांच बुधवार होने से पांच जत्राओं का आयोजन होगा, जिसके लिए मंदिर प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं।

Chaitra month will Jatra of Shri Chintamani Ganesh, farmers will offer new grains.
ऐसे हो रही सजावट।
विज्ञापन

विस्तार

श्री चिंतामन गणेश मंदिर में चैत्र मास की पारंपरिक जत्रा (मेला) 4 मार्च, बुधवार से प्रारंभ हो गई। मालवा की संस्कृति में विशेष स्थान रखने वाली इस जत्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस वर्ष चैत्र मास में पांच बुधवार पड़ रहे हैं, जिससे पांच जत्राओं का संयोग बन रहा है।

Trending Videos

पंडित शंकर पुजारी के अनुसार पूजन-अभिषेक और चोला श्रृंगार के बाद सुबह 7 बजे से श्रद्धालुओं के लिए दर्शन प्रारंभ हो गए। पहली जत्रा 4 मार्च को, दूसरी 11 मार्च को, तीसरी 18 मार्च को, चौथी 25 मार्च को तथा राजसी जत्रा 1 अप्रैल को आयोजित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नई फसल अर्पित करेंगे किसान
चैत्र मास भगवान गणेश की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। मालवा की कृषि परंपरा के अनुसार इस समय गेहूं की फसल पककर तैयार हो जाती है। किसान श्रद्धा भाव से अपनी नई फसल का प्रथम अंश भगवान चिंतामन गणेश को अर्पित करने मंदिर पहुंचते हैं। इसी कारण प्रत्येक बुधवार यहां मेले जैसा वातावरण रहता है, जिसे स्थानीय बोली में ‘जत्रा’ कहा जाता है।


ये भी पढ़ें- Indore: इंदौर की बेटी प्रियल यात्रियों को दुबई से लाई अपने देश, 149 यात्रियों के साथ विमान ने भरी उड़ान

श्रद्धालुओं की सुविधा के विशेष इंतजाम
बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन ने व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। मंदिर प्रशासक अभिषेक शर्मा ने बताया कि खुले स्थानों पर शामियाने लगाए जा रहे हैं, ताकि कतार में खड़े श्रद्धालुओं को धूप से राहत मिल सके। गर्म फर्श से बचाव के लिए कारपेट बिछाए जा रहे हैं।

इसके अलावा शीतल पेयजल, पंखे और कूलर की व्यवस्था की गई है। बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाहन पार्किंग और जूता-स्टैंड के लिए विशेष काउंटर भी बनाए गए हैं। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से व्यवस्थित दर्शन करने की अपील की है।

ऐसे हो रही सजावट

ऐसे हो रही सजावट

 

ऐसे हो रही सजावट

ऐसे हो रही सजावट

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed