सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime: After conversion and prostitution allegations of drug network news in hindi

Bhopal Crime: धर्मांतरण और देह व्यापार के बाद ड्रग्स नेटवर्क का आरोप, अमरीन-आफरीन मामले में नया खुलासा; जानें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Wed, 04 Mar 2026 12:05 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल में दुष्कर्म और कथित धर्मांतरण मामले में गिरफ्तार दो बहनों पर अब ड्रग्स तस्करी कराने का आरोप लगा है। पीड़िताओं ने पुलिस आयुक्त से शिकायत कर पब-लाउंज में एमडी सप्लाई का दावा किया। 

Bhopal Crime: After conversion and prostitution allegations of drug network news in hindi
अमरीन और आफरीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी में दुष्कर्म और कथित धर्मांतरण के लिए युवतियों को बहलाने-फुसलाने के आरोप में गिरफ्तार दो सगी बहनों अमरीन और आफरीन के खिलाफ अब ड्रग्स तस्करी से जुड़े गंभीर आरोप भी सामने आए हैं। दोनों पीड़ित युवतियां शुक्रवार शाम पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचीं और पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर आरोप लगाया कि आरोपी बहनें युवतियों के जरिए मादक पदार्थों की सप्लाई भी कराती थीं। पीड़ितों के अनुसार, इस कथित नेटवर्क में चंदन सहित अन्य लोग भी शामिल हैं। उनका दावा है कि ड्रग्स की डिलीवरी के लिए युवतियों का इस्तेमाल किया जाता था। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है और आधिकारिक पुष्टि फिलहाल लंबित है। 

Trending Videos

जांच का दायरा बढ़ा, रिमांड पर पूछताछ जारी
भोपाल पुलिस मुख्य आरोपी अमरीन और उसके सहयोगी चंदन को 1 मार्च तक रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है, जबकि दूसरी बहन आफरीन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में अमरीन को कथित गिरोह का मुख्य संचालक माना जा रहा है। बागसेवनिया थाना पुलिस की एक टीम आरोपियों को लेकर अहमदाबाद पहुंची है। यहां छत्तीसगढ़ की एक युवती के साथ कथित दुष्कर्म के मामले की जांच की जा रही है। पुलिस फरार आरोपी यासिर की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य आरोपियों की तलाश
पुलिस की एक अन्य टीम अमरीन के भाई बिलाल और मुंहबोले भाई चानू की तलाश में जुटी है। साथ ही, संजना उर्फ जन्नत नामक युवती की भी तलाश की जा रही है, जिस पर पीड़िता को शाहपुरा स्थित होटल में आरोपी आफरीन से मिलवाने का आरोप है। पीड़िताओं का कहना है कि उन्हें नौकरी का झांसा देकर पहले अपने प्रभाव में लिया गया, फिर कथित रूप से देह व्यापार में धकेला गया और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया गया। इन दावों की भी पुलिस जांच कर रही है।


पढ़ें: ब्लैकमेलिंग केस में फंसे पूर्व रेलकर्मी के वायरल वीडियो की जांच, फॉरेंसिक रिपोर्ट पर टिकी नजर

‘शर्ट’ कोडवर्ड से डिलीवरी का आरोप
पीड़िताओं ने पुलिस को बताया कि शहर के कुछ पब और लाउंज में एमडी ड्रग्स की डिलीवरी के लिए ‘शर्ट’ शब्द का कोडवर्ड के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। पुलिस अब ड्रग्स नेटवर्क के पहलू की भी गंभीरता से पड़ताल कर रही है। पुलिस आयुक्त संजय कुमार से मुलाकात के दौरान पीड़िताओं ने सुरक्षा की मांग भी की।

संगठनों ने लगाए गंभीर आरोप
पीड़िताओं के साथ बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। हिंदू संगठनों का आरोप है कि गिरोह विशेष समुदाय की युवतियों को निशाना बनाता था। हालांकि, पुलिस ने कहा है कि जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर निष्पक्ष तरीके से की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed