सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: March heats up in Madhya Pradesh, temperatures cross 35 degrees in many cities

MP Weather Today: चढ़ा गर्मी का पारा, मध्यप्रदेश में मार्च ने दिखाए तेवर, कई शहरों में 35 डिग्री के पार तापमान

न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Wed, 04 Mar 2026 07:36 AM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी बढ़ गई है। कई शहरों में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो सामान्य से 1 से 4 डिग्री अधिक है। पश्चिमी क्षेत्र में धार, नर्मदापुरम और खंडवा सबसे गर्म रहे, जबकि पूर्वी हिस्से में सागर, दमोह और जबलपुर में भी पारा 34-35 डिग्री के बीच दर्ज हुआ।

MP Weather Today: March heats up in Madhya Pradesh, temperatures cross 35 degrees in many cities
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश में गर्मी ने शुरुआती दिनों में ही रफ्तार पकड़ ली है। मौसम अवलोकन के अनुसार पश्चिम और पूर्वी मध्यप्रदेश के अनेक शहरों में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। अधिकांश स्थानों पर तापमान सामान्य से 1 से 4 डिग्री तक अधिक रहा।पश्चिम मध्यप्रदेश में धार सबसे गर्म शहरों में शामिल रहा, जहां अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री दर्ज किया गया। नर्मदापुरम में पारा 35.4 डिग्री, खंडवा में 35 डिग्री के आसपास और भोपाल में 34.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 2.6 डिग्री अधिक है। ग्वालियर में 34 डिग्री से अधिक और उज्जैन में 34.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
Trending Videos


आज साफ रहेगा मौसम
मध्य प्रदेश में होली के दिन तेज धूप खिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को पूरे प्रदेश में आसमान साफ रहेगा और कहीं भी बारिश या बादल छाने के आसार नहीं हैं। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन में तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-सीएम ने देखी फिल्म 'शतक; सीएम बोले- राष्ट्र निर्माण का संकल्पबद्ध प्रत्येक नागरिक जरूर देखे

पूर्वी मध्य प्रदेश में दिखा गर्मी का असर 
पूर्वी मध्यप्रदेश में भी गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। सागर और दमोह में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री के बीच रहा, जबकि जबलपुर में लगभग 34 डिग्री दर्ज किया गया। टीकमगढ़, छिंदवाड़ा और मंडला में भी दिन का तापमान 33 से 34 डिग्री के आसपास रहा।

यह भी पढ़ें-होली से पहले चढ़ा एमपी का पारा, 35 डिग्री के पार पहुंचा,मार्च में 40 डिग्री तक जाने के संकेत

न्यूनतम तापमान में भी हुई वृद्धि 
न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि देखी गई है। अधिकांश शहरों में रात का पारा 15 से 18 डिग्री के बीच रहा। दोपहर बाद हवा में नमी का स्तर घटकर 25 से 40 प्रतिशत तक पहुंच गया, जिससे गर्मी का अहसास और बढ़ गया। प्रदेश के किसी भी प्रमुख शहर में पिछले 24 घंटों के दौरान वर्षा दर्ज नहीं की गई। साफ आसमान और शुष्क हवाओं के कारण आगामी दिनों में तापमान में और वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मार्च के मध्य तक कई शहरों में पारा 38 से 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। मार्च की शुरुआत में ही बढ़ती गर्मी ने संकेत दे दिए हैं कि इस बार गर्मी का मौसम सामान्य से अधिक तीखा रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed