सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   A festive atmosphere of colours in the capital: A traditional procession of the Hindu Utsav Samiti will be hel

राजधानी में रंगों की धूम: भोपाल में हिंदू उत्सव समिति का पारंपरिक जुलूस निकलेगा, सीएम भी खेलेंगे रंग-गुलाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 04 Mar 2026 08:47 AM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल में होली मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे और विधानसभा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भी जाएंगे। शहर में होली के जुलूस के चलते सुरक्षा और ट्रैफिक के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

A festive atmosphere of colours in the capital: A traditional procession of the Hindu Utsav Samiti will be hel
भोपाल में आज रंगोत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज राजधानी में होली का पर्व उत्साह के साथ मनाएंगे। सुबह वे सीएम निवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों के साथ रंग-गुलाल खेलेंगे। होली के अवसर पर भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों में पारंपरिक चल समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दयानंद चौक, जुमेराती, करोंद, कोलार, संत नगर और भेल क्षेत्र सहित कई इलाकों में रंगोत्सव मनाया जाएगा। हिंदू उत्सव समिति द्वारा दयानंद चौक से पारंपरिक जुलूस निकाला जाएगा, जिसमें राधा-कृष्ण और भगवान शंकर की सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  MP News: हजारों करोड़ हुआ बजट फिर भी प्रदेश के स्कूलों की दुर्दशा, 6000 भवन जर्जर, 3500 में शौचालय नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बदली
धुलेंडी के जुलूस को देखते हुए पुराने शहर में सुबह से यातायात डायवर्ट रहेगा।  जुलूस समाप्त होने तक कई प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। दयानंद चौक से शुरू होकर जुमेराती गेट, मंगलवारा, इतवारा, लखेरापुरा, सिंधी मार्केट होते हुए जनकपुरी तक जुलूस का मार्ग निर्धारित किया गया है। तलैया तिराहा, बुधवारा, भारत टॉकीज, नादरा बस स्टैंड, घोड़ा नक्कास और काजी कैंप सहित कई मार्गों से वाहनों को वैकल्पिक रास्तों की ओर मोड़ा जाएगा। पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है।

ये भी पढ़ें-  MP News: नौ बाघ शिकार मामलों में एसटीएफ ने वन विभाग से मांगी विस्तृत रिपोर्ट, 14 माह में 66 मौतें

कड़ी सुरक्षा, ड्रोन से निगरानी
होली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। शहरभर में दो हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी और ड्रोन कैमरों से भीड़ पर नजर रखी जाएगी। चेकिंग प्वाइंट बनाकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। हुड़दंग या अव्यवस्था फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed