सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM watches film 'Shatak'; CM says every citizen committed to nation building must watch it

MP News: सीएम ने देखी फिल्म 'शतक; सीएम बोले- राष्ट्र निर्माण का संकल्पबद्ध प्रत्येक नागरिक जरूर देखे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 03 Mar 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फिल्म “शतक: संघ के 100 वर्ष” देखने के बाद कहा कि यह राष्ट्रभक्ति और राष्ट्र निर्माण का संदेश देने वाली प्रेरक फिल्म है। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार ने इस फिल्म को टैक्स फ्री घोषित किया है ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा इसे देख सकें।

MP News: CM watches film 'Shatak'; CM says every citizen committed to nation building must watch it
सीएम डॉ. मोहन यादव फिल्म शतक देखते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राष्ट्र प्रेम और राष्ट्र निर्माण के लिए संकल्पबद्ध प्रत्येक नागरिक को फिल्म शतक: संघ के 100 वर्ष जरूर देखना चाहिए। यह एक प्रेरक फिल्म है, जो राष्ट्र के लिए कर्म प्रधान भूमिका का आव्हान करती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधायक रामेश्वर शर्मा, महामंत्री राहुल कोठारी, जिला अध्यक्ष रविंद्र यति सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और संघ पदाधिकारियों के साथ फिल्म देखने के बाद यह बात कही। 
Trending Videos


ये भी पढ़ेंं-  भोपाल साध्वी से मारपीट प्रकरण: एकतरफा कार्रवाई के विरोध में पाटीदार समाज का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को भोपाल के डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी नगर स्थित दृष्टि कॉम्प्लेक्स में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के गठन 1925 से लेकर पूर्ण हुई एक शताब्दी की सेवा और समर्पण भरी यात्रा पर केंद्रित फिल्म "शतक : संघ के 100 वर्ष" के प्रदर्शन अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा भी की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि फिल्म "शतक" को मध्य प्रदेश शासन द्वारा टैक्स फ्री घोषित किया गया है। फिल्म का कथानक, समाजोपयोगी संदेश और सांस्कृतिक उत्थान के महत्व को रेखांकित करने के कारण प्रदेश में फिल्म "शतक: संघ के 100 वर्ष" कर मुक्त रहेगी।

ये भी पढ़ें- होली तैयारी: भोपाल में 3000 जवान तैनात, निकलेगा भव्य चल समारोह, 108 सेवा अलर्ट पर, ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्ती

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि भारत के इतिहास के अध्ययन और अतीत से अवगत होकर संघ संस्थापकों और पदाधिकारियों ने राष्ट्र सर्वोपरि के भाव को सशक्त बनाने और भविष्य को बेहतर बनाने की कल्पना कर ली थी। संघ के माध्यम से बाहरी शक्तियों के कृत्यों के विरुद्ध मजबूती से मुहिम चलाई गई। फिल्म की विशेषता यह भी है कि इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और उन्नत ग्राफिक्स का उपयोग कर स्वातंत्र्य वीर सावरकर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे ऐतिहासिक व्यक्तित्व पर्दे पर जीवंत किए गए हैं। फिल्म कथा को अभिनेता अजय देवगन ने स्वर दिया है। फिल्म निर्माता वीर कपूर हैं। फिल्म के महत्व को देखते हुए मध्य प्रदेश सहित छत्तीसगढ़ और राजस्थान राज्य सरकारों ने भी इसे टैक्स फ्री कर दिया है ताकि अधिक से अधिक युवा इसे देख सकें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनेक दर्शकों से चर्चा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed