{"_id":"68870707fe49390a5c03f338","slug":"minor-murdered-for-pigeon-in-mansa-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबूतर के लिए नाबालिग की हत्या: पड़ोसियों ने पहले टांगें तोड़ी, फिर घोंट दिया गला; कबूतरबाजी का शाैकीन था राजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कबूतर के लिए नाबालिग की हत्या: पड़ोसियों ने पहले टांगें तोड़ी, फिर घोंट दिया गला; कबूतरबाजी का शाैकीन था राजा
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 28 Jul 2025 10:44 AM IST
विज्ञापन
सार
सातवीं कक्षा के छात्र राजा सिंह को कबूतरबाजी का शौक था। उसके पड़ोस में रहने वाले लोगों ने कबूतर पाले हुए थे। जब भी वो कबूतर उड़ाते तो राजा सिंह उनके पीछे भागता था।

मृतक राजा
- फोटो : फाइल
विज्ञापन
विस्तार
मानसा में सरदूलगढ़ के पास रोडकी गांव में तीन लोगों पर कबूतरों के चक्कर में एक 13 साल के लड़के की हत्या का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने तीनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सातवीं कक्षा के छात्र राजा सिंह को कबूतरबाजी का शौक था। उसके पड़ोस में रहने वाले लोगों ने कबूतर पाले हुए थे। जब भी वो कबूतर उड़ाते तो राजा सिंह उनके पीछे भागता था। मृतक के पिता लखविंदर सिंह ने बताया कि उनके पड़ोसी कबूतर मालिकों ने कई बार उनके बेटे को धमकी भी दी थी। उन्होंने पड़ोसी त्रिलोचन सिंह, तेजा सिंह व काला सिंह पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसके बेटे को अगवा कर पहले उसकी टांगें तोड़ीं और फिर गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी।
शनिवार रात करीब 12 बजे उन्हें बेटे राजा सिंह का शव मिला। पारिवारिक सदस्यों ने सरदूलगढ़ पुलिस से आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने और कड़ी सजा देने की अपील की। सरदूलगढ़ के थाना प्रभारी बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Trending Videos