सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   NRI woman murdered in Khanna crime news

खन्ना में NRI महिला का मर्डर: कुछ दिन पहले ही विदेश से लौटी थी जगपाल कौर, कमरे में मिली लाश

संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 01 Feb 2026 02:44 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के खन्ना में एनआरआई महिला की हत्या हुई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। महिला कुछ दिन पहले ही विदेश से आई थी। उसकी लाश घर के कमरे में मिली है। 

NRI woman murdered in Khanna crime news
घटना की जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

खन्ना में एक एनआरआई महिला की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला कुछ समय पहले ही विदेश से खन्ना पहुंची थी। वारदात की सूचना मिलते ही इलाके में दहशत फैल गई। मृतका की पहचान जगपाल कौर (82) के तौर पर हुई है। महिला की लाश घर पर ही मिली है। 

Trending Videos


सूचना मिलते ही एसएसपी खन्ना दवर्पण अहलूवालिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू करवाई। महिला पुलिस की फोरेंसिक टीम (फोरेंसिक/एफएसएल) भी घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटाने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या की जांच जारी है और फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि अभी तक हत्या के कारणों को लेकर कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं कहा जा सकता।

सूत्रों के हवाले से यह चर्चा जरूर रही कि संभवतः कुछ लोग चोरी के इरादे से घर में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने इस पर कोई पुष्टि नहीं की है।
फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों तक जल्द पहुंचा जा सके।

महिला की हत्या किस हथियार से की गई है। पुलिस अभी कुछ बात नहीं रही है महिला का शव घर के अंदर कमरे में पड़ा था। पुलिस का कहना है कि पूरी छानबीन के बाद जानकारी साझा की जाएगी।

स्थानीय पार्षद सुखदेव मिड्ढा ने बताया कि एनआरआई महिला पिछले दो-तीन महीने से यहां रह रही थी। महिला के बच्चे कनाडा रहते हैं। उन्हें सुबह पता चला कि बुजुर्ग महिला कत्ल हो गया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

खन्ना के एसपी डी पवनजीत का कहना है कि घर पर चोरी जैसी कोई बात नहीं लग रही है। फिर भी हम छानबीन कर रहे हैं। जांच के बाद सबकुछ साफ हो जाएगा कि कत्ल की असल वजह क्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed