सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A young man, frustrated by not being able to find a job, hanged himself.

Sonipat News: नौकरी न मिलने से परेशान युवा ने लगाया फंदा

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 01 Feb 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
A young man, frustrated by not being able to find a job, hanged himself.
विज्ञापन
सोनीपत। अशोक विहार स्थित घर में एक सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक के बेटे ने फंदा लगा लिया। वे अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में रिश्तेदार के घर गए हुए थे। वह शनिवार शाम को घर लौटे तो बेटे को फंदे पर लटका पाया। पुलिस ने जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
Trending Videos

अशोक विहार निवासी पंकज (27) अविवाहित थे। वह काफी समय से नौकरी की तलाश में थे। नौकरी न मिलने के कारण वह काफी समय से मानसिक रूप से परेशान थे। उनके पिता रामप्रसाद बैंक से प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि पंकज कई बार कहता था कि पापा मैंने नौकरी की तलाश के लिए काफी पैसे खर्च कर दिए हैं, लेकिन नौकरी नहीं लग पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह अपने बेटे को समझाया करते थे। उनके दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। पंकज छोटा था। वह पत्नी के साथ शनिवार को दिल्ली में साढू के घर सत्संग में गए थे। घर पर पंकज को अकेला छोड़ा था। शाम को घर आए तो बेटा फंदे पर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed