{"_id":"697f6636f1a3560de8047cee","slug":"eyes-kept-searching-for-their-own-future-in-the-central-governments-budget-sonipat-news-c-197-1-snp1007-149029-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: केंद्र के बजट में खुद का भविष्य तलाशती रहीं निगाहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: केंद्र के बजट में खुद का भविष्य तलाशती रहीं निगाहें
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 01 Feb 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में भाजपा कार्यालय में कार्याकर्ताओं संग बजट देखते मोहनलाल बड़ौली।
विज्ञापन
सोनीपत। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को 9वीं बार संसद में देश का बजट पेश किया। इस बजट को लेकर लोगों की निगाहें खुद का भविष्य तलाशती रहीं। इसे हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने सोनीपत में पार्टी के जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ तो सोनीपत के विधायक निखिल मदान ने सेक्टर-14 स्थित अपने कार्यालय में परिजनों के साथ लाइव देखा। गोहाना में भाजपा कार्यालय में कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा भी टीवी पर नजर गड़ाए हुए थे। बजट भाषण के बाद जिलेभर से नेताओं और समाज के दूसरे वर्गों की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।
इंफ्रा, कृषि और रोजगार पर फोकस वाला बजट
मोदी सरकार का यह बजट विकसित भारत की यात्रा को और तेज करेगा। 53.5 लाख करोड़ रुपये के कुल बजट में पूंजीगत व्यय को बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये किया है। राज्यों को 1.4 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर हिस्सा देने का ऐलान किया गया है। 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों को मानते हुए राज्यों का हिस्सा 41 प्रतिशत पर बरकरार है। यह राशि राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, सड़कें और अन्य इंफ्रा परियोजनाओं को गति देगी। युवाओं की सोच और सपने इसमें शामिल हैं। बाॅयोफार्मा और लाइफ साइंसेज में 10,000 करोड़ के नए इनिशिएटिव राज्य के हेल्थ सेक्टर को मजबूत करेंगे। आने वाले समय में निवेश, उद्योग और रोजगार सृजन को मजबूती मिलेगी।
- मोहनलाल बड़ौली, हरियाणा भाजपा अध्यक्ष
युवा और महिलाओं पर केंद्रित बजट करेगा देश की उन्नति
आम बजट किसान, गरीब, वंचित और पिछड़े वर्ग को सशक्त बनाने वाला है। इसमें युवा और महिला शक्ति को केंद्र में रखा गया है। डेढ़ लाख करोड़ रुपये से देश के विभिन्न राज्यों में सड़कों, बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा। महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना के तहत खादी, हथकरघा और हस्तशिल्प को बढ़ावा दिया जाएगा। एमएसएमई सेक्टर में ग्रोथ फंड दिया जाएगा। मुद्रा योजना के तहत महिलाओं के लाभ को बढ़ाने के लिए हर जिले में महिला छात्रावास बनाए जाएंगे।
- डॉ. अरविंद शर्मा, कैबिनेट मंत्री हरियाणा
सबका साथ-सबका विकास पर आधारित है केंद्रीय बजट
बजट 2026-27 युवा और महिला सशक्तिकरण, रोजगार सृजन और शिक्षा-स्वास्थ्य के सुदृढ़ीकरण पर केंद्रित है। मैन्युफैक्चरिंग से इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य से पर्यटन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था से एआई, खेल से तीर्थ हर क्षेत्र में व्यापक अवसर खोलता यह बजट भारत को उभरते आर्थिक शक्ति-केंद्र के रूप में नई पहचान देता है। पारंपरिक क्षेत्रों से लेकर नवोन्मेषी उद्योगों तक, यह बजट निवेश, उद्यमिता और उत्पादकता को नई गति देता है। बजट में मुख्य तीन विजन रफ्तार, क्षमता और सबका साथ-सबका विकास है।
- निखिल मदान, विधायक, सोनीपत
बजट दूरदर्शी और देश को आत्मनिर्भर बनाने वाला
बजट दूरदर्शी और देश को आत्मनिर्भर बनाने वाला है। कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे पर विशेष ध्यान दिया गया है। परिवहन और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं में सुधार होगा। किसानों की आय बढ़ाने वाली घोषणाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगी। सिंचाई, फसल बीमा और कृषि अवसंरचना संबंधी प्रावधान लाभकारी साबित होंगे। युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास की योजनाएं भविष्य निर्माण करेंगी। डिजिटल सुविधाओं के विस्तार और नई तकनीकों को बढ़ावा देने से विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। आम नागरिकों को बेहतर इलाज उपलब्ध होगा। वहीं महिला उद्यमिता, स्वयं सहायता समूहों और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं संबंधी घोषणाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएंगी।
- कृष्णा गहलावत, विधायक, राई
देश के हर वर्ग ध्यान रखा गया है बजट में
बजट में देश के हर वर्ग किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग का ध्यान रखा गया है। यह अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में सहायक होगा। नए रोजगार अवसर पैदा होंगे और बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी। शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास के लिए किए गए प्रावधान भविष्य की नींव को मजबूत बनाएंगे।
- देवेंद्र कादियान, विधायक, गन्रौर
सोनीपत के विकास को लगेंगे पंख
केंद्रीय बजट 2026 में हरियाणा के लिए ऐतिहासिक घोषणा की गई है। इससे प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा और सोनीपत के विकास को भी पंख लगेंगे। बजट के प्रावधानों से सोनीपत इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप को बढ़ावा मिलेगा। आरआरटीएस और ईवी चार्जिंग नेटवर्क को बढ़ावा देने से शहर स्मार्ट-ईको फ्रेंडली बनने की तरफ अग्रसर होंगे। एमएसएमई सेक्टर के लिए बड़े प्रावधानों से सोनीपत में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ेंगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
- राजीव जैन, निवर्तमान मेयर
कार्यक्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी में होगी अभूतपूर्व वृद्धि
यह बजट देश की मातृशक्ति के स्वाभिमान और आर्थिक आत्मनिर्भरता को समर्पित है। देशवासियों के लिए गर्व का विषय है कि पिछले नौ साल से मातृशक्ति के रूप केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का बजट प्रस्तुत कर रही हैं। यह वैश्विक पटल पर भारत की नारीशक्ति का जीवंत उदाहरण है। इस बार महिलाओं और बालिकाओं के कल्याण के लिए 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक की ऐतिहासिक धनराशि आवंटित की गई है। ‘लखपति दीदी’ योजना के विस्तार और कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास व क्रेच की सुविधा बढ़ाने से आने वाले समय में कार्यक्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी में अभूतपूर्व वृद्धि देखने को मिलेगी।
- कविता जैन, पूर्व कैबिनेट मंत्री
सरकार के आर्थिक स्थिरता के प्रयास सराहनीय
यह बजट देश के मध्यम वर्ग को राहत देने वाला है। जीवनयापन की लागत कम करने, बचत को प्रोत्साहित करने और आर्थिक स्थिरता प्रदान करने के सरकार के प्रयास सराहनीय है। रोजगार सृजन को प्रोत्साहन देने वाले प्रावधानों से लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। आशा है कि बजट में की गई घोषणाएं जमीन पर प्रभावी ढंग से लागू होंगी।
- जयवीर गहलावत राष्ट्रीय अध्यक्ष, मानव अधिकार संरक्षण संघ
पुरानी पेंशन बहाल न होना दुर्भाग्यपूर्ण
भारत सरकार का बजट सरकारी कर्मचारियों के लिए निराशाजनक रहा। सांसद-विधायक कई-कई पेंशन ले रहे हैं जबकि देश की सुरक्षा करने वाले अर्धसैनिक बलों को पुरानी पेंशन नहीं मिल रही। अर्धसैनिक बलों सहित देश के एक करोड़ से अधिक सरकारी कर्मचारी व अधिकारी, पुरानी पेंशन की बहाली की मांग कर रहे हैं। यह अनदेखी दुर्भाग्यपूर्ण है।
- डॉ. प्रमोद ईष्टकान, आईटी सेल प्रभारी, नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम
Trending Videos