{"_id":"697f7ae340507f956002fed0","slug":"ashu-malik-led-hisar-heroes-to-victory-defeating-karnal-kings-41-39-sonipat-news-c-197-1-snp1007-149045-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: आशु मलिक ने दिलाई हिसार हीरोज को जीत, 41–39 से हारी करनाल किंग्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: आशु मलिक ने दिलाई हिसार हीरोज को जीत, 41–39 से हारी करनाल किंग्स
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 01 Feb 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के राई स्थित हरियाणा खेल विवि में केसीएल में मुकाबला देने पहुंचे खेल राज्य मंत्र
विज्ञापन
सोनीपत। राई स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में कबड्डी चैंपियंस लीग में रविवार को 15वां मैच हिसार हीरोज ने जीता। जीत की जंग में आशु मलिक का दमदार प्रदर्शन काम आया। नतीजा यह रहा कि कड़े मुकाबले के बावजूद करनाल किंग्स 41-39 से हार गई।
इस सीजन में करनाल किंग्स की यह पहली हार है। उधर, आज के मुकाबले का प्रदेश के खेल मंत्री गौरव गौतम और विधायक पवन खरखौदा ने भी लुत्फ उठाया। मैच की शुरुआत हिसार हीरोज ने आक्रामक अंदाज में की। आशु मलिक ने तूफानी रेडिंग से महज 3 मिनट 33 सेकंड में लीग का अब तक का सबसे तेज ऑल-आउट करवाया।
पहले पांच मिनट के भीतर ही हिसार ने 9-1 की बढ़त बना ली, जबकि करनाल के लिए शुरुआती दौर में सुरेंद्र गिल सिर्फ एक बोनस पॉइंट ही हासिल कर सके। करनाल किंग्स ने जल्द ही जोरदार वापसी की। सुरेंद्र गिल की सुपर रेड ने मैच का रुख बदला और किंग्स ने हिसार पर ऑल-आउट कर स्कोर को पहले रणनीतिक टाइमआउट तक 12-12 से बराबर कर दिया।
इसके बाद मुकाबला पूरी तरह बराबरी का हो गया। दोनों टीमों ने रेड और टैकल में लगातार अंक बटोरे। आशु मलिक ने बार-बार अहम मौकों पर रेड कर हिसार को ऑल-आउट से बचाया। हाफटाइम तक करनाल किंग्स ने 25–23 की मामूली बढ़त बना ली और ब्रेक से पहले ही आशु मलिक और सुरेंद्र गिल दोनों ने अपना-अपना सुपर 10 पूरा कर लिया।
दूसरे हाफ में करनाल ने बढ़त को और मजबूत करते हुए हिसार को एक और ऑल-आउट दिया और स्कोर 33–24 कर दिया। लेकिन हिसार हीरोज ने हार नहीं मानी। अनुशासित डिफेंस और समझदारी भरी रेड्स के दम पर टीम ने शानदार वापसी की। सुरजीत नरवाल के अहम टैकल ने वापसी की चिंगारी जलाई और हिसार ने करनाल को ऑल-आउट कर दो मिनट शेष रहते स्कोर 39-39 से बराबर कर दिया।
आखिरी लम्हों में हिसार ने गजब का धैर्य दिखाया। डू-ऑर-डाई रेड में डिफेंस ने मिलकर सुरेंद्र गिल को रोका और इसके बाद आशु मलिक ने निर्णायक अंतिम रेड करते हुए हिसार हीरोज को यादगार 41-39 की जीत दिला दी।
मैच के सर्वश्रेष्ठ रेडर आशु मलिक रहे, करनाल किंग्स के आशीष मलिक सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर का खिताब जीता। हिसार हीरोज के जुझारूपन और आत्मविश्वास का प्रतीक यह जीत केसीएल के इस सीजन के अब तक के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक के रूप में याद रखी जाएगी।
खेल मंत्री गौरव गौतम ने की केसीएल की तारीफ
उधर, खेल मंत्री गौरव गौतम ने टूर्नामेंट की पहचान बन चुके हाई-ऑक्टेन एक्शन, जुनून और प्रतिस्पर्धात्मक तीव्रता को नजदीक से देखा। मैदान पर खिलाड़ियों, टीम अधिकारियों और दर्शकों से बात करते हुए मंत्री ने लीग के प्रयासों की सराहना की। गौतम ने कहा कि कबड्डी हरियाणा के डीएनए में है। कबड्डी चैंपियंस लीग हमारे युवा खिलाड़ियों को एक सुव्यवस्थित और प्रतिस्पर्धात्मक मंच देकर सराहनीय काम कर रही है।
Trending Videos