सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The words, ideals, and teachings of Saint Ravidas are immortal: Mohanlal Badoli

अमर है संत रविदास की वाणी, आदर्श और शिक्षाएं : मोहनलाल बड़ौली

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 01 Feb 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
The words, ideals, and teachings of Saint Ravidas are immortal: Mohanlal Badoli
सोनीपत में संत गुरु रविदास जयंती पर आयोजित समारोह में दीप जलाते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़
विज्ञापन
सोनीपत। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी किसी एक पंथ या संप्रदाय के गुरु नहीं थे। मानव जाति के पथ-प्रदर्शक थे। उनकी उनकी वाणी, आदर्श और शिक्षाएं अमर हैं। ये सदा मानवता के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने गांव कुराड़ इब्राहिमपुर में संत की 649वीं जयंती पर आयोजित समारोह में कही।
Trending Videos

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अशोक भरद्वाज, मेयर राजीव जैन सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा शहर और आसपास के गांवों में भी संत रविदास जयंती पूरी श्रद्धा के साथ मनाई गई। भजन-कीर्तन, लंगर और रक्तदान शिविरों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाल दरवाजा में 57 लोगों ने किया रक्तदान
संत शिरोमणि गुरु रविदास समाज कल्याण उत्थान समिति ने ककरोई रोड स्थित विकास नगर में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया। गुरु रविदास सभा की ओर से गुरु रविदास मंदिर, लाल दरवाजा, जटवाड़ा में कार्यक्रम कराए गए। इन्हीं में से एक लाल दरवाजा स्थित संत रविदास मंदिर में छठा रक्तदान शिविर लगाया गया।
शिविर आंबेडकर एजुकेशनल एंड सोशल रिफार्म ऑर्गेनाइजेशन एक प्रयास समानता का संस्था व जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में लगाया गया। इसमें 57 लोगों ने रक्तदान किया। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, विधायक निखिल मदान, निवर्तमान मेयर राजीव जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष जसबीर सिंह दोदवा ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया।
शिविर में संस्था के प्रधान वीरभान सिंह भोरिया ने लोगों को संत रविदास के आदर्शो पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में नवीन अहलावत, समुंद्र सिंह, मनीष कुमार, कमल किशोर, सतबीर सिंह, सिद्धार्थ, रतन सिंह भाटिया, मुकेश भोला, आजाद सिंह, बिजेंद्र, कृष्णा, अंकित, धर्मवीर, रणजीत सिंह मौजूद रहे।
विधायक मदान ने किया मेधावी छात्रों को पुरस्कृत
विकास नगर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक निखिल मदान ने मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में गुरु रविदास सभा के प्रधान कृष्ण भाटिया, महासचिव रत्न सिंह भाटिया, नगर निगम के पूर्व पार्षद हरिप्रकाश सैनी, सुरेंद्र नैय्यर, नवीन तंवर, राजेश दहिया, अशोक खत्री, रघुबीर सिंह रंगा, तिलकराज बौद्ध, किरणपाल सिंह, सतपाल, विक्रम, सतीश मौजूद रहे।
समाज को समृद्ध, खुशहाल व संपूर्ण बनाने का संकल्प लें : जैन
गांव कुराड़, लहराड़ा, लाल दरवाजा, शाम नगर, गढ़ी ब्राह्मणान, देवडू में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल निवर्तमान मेयर राजीव जैन ने कहा कि गुरु रविदास ने किसी स्कूल में शिक्षा न लेकर ईश्वर की पाठशाला में पढ़कर अपनी रचनाओं से लोगों को यथार्थ में जीने का संदेश दिया।
हमें उनके दिखाए रास्ते पर चलकर समाज को समृद्ध, खुशहाल व संपूर्ण बनाने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रमों में ओमराम, प्रीतम, यशबीर नंबरदार, सुनीता कालूपुर, राजबीर सरोहा, धर्मबीर, हंसराज, किरणपाल, कृष्ण भाटिया, डॉ. सिंधु, निक्कू कटारिया, पवन प्रजापत, सतबीर कटारिया, राजपाल कटारिया मौजूद रहे।

सोनीपत में संत गुरु रविदास जयंती पर आयोजित समारोह में दीप जलाते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़

सोनीपत में संत गुरु रविदास जयंती पर आयोजित समारोह में दीप जलाते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़

सोनीपत में संत गुरु रविदास जयंती पर आयोजित समारोह में दीप जलाते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़

सोनीपत में संत गुरु रविदास जयंती पर आयोजित समारोह में दीप जलाते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed