{"_id":"697f609ff86634a6af0c2ea4","slug":"allegations-have-surfaced-that-the-old-functioning-sewer-line-was-broken-and-a-new-one-was-installed-prompting-questions-from-the-public-sonipat-news-c-197-1-snp1003-149021-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पुरानी दुरुस्त सीवर लाइन तोड़कर नई लाइन डालने का आरोप, लोगों ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पुरानी दुरुस्त सीवर लाइन तोड़कर नई लाइन डालने का आरोप, लोगों ने उठाए सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 01 Feb 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के ज्ञान नगर में सीवर लाइन के मैनहोल निर्माण के लिए घरों के सामने खोदा गया गड्ढा।
विज्ञापन
सोनीपत। ज्ञान नगर में नगर निगम की ओर से डाली जा रही नई सीवर लाइन को लेकर लोगों ने रोष जताते हुए आरोप लगाया है कि गली नंबर-1 में पहले से दुरुस्त लाइन को नजरअंदाज कर बेवजह नई सीवर लाइन बिछाई जा रही है। यह सरकारी धन का दुरुपयोग है व सही सड़क तोड़कर लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। नगर निगम के अनदेखी से लोगों को दिक्कत हो रही है।
ज्ञान नगर की गली नंबर-1 में करीब 20 दिन पहले सीवर लाइन डालने का कार्य शुरू किया गया था। इस कार्य पर नगर निगम की ओर से लगभग 70 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। कॉलोनीवासी शिवकुमार, सुरेश, कृष्ण, सुशील और अशोक कुमार ने बताया कि नई सीवर लाइन दबाने के लिए पूरी तरह दुरुस्त सड़कों को उखाड़ दिया गया है और निर्माण कार्य तय मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा।
आरोप है कि निगम चुनाव नजदीक आने के चलते विकास के नाम पर सही सड़कों को तोड़ा जा रहा है। नई सीवर लाइन की मांग तक नहीं थी। पुरानी लाइन में किसी प्रकार की लीकेज या तकनीकी खराबी नहीं थी। निर्माणाधीन मैनहोल को लेकर सवाल उठाए गया। आरोप लगाया कि पहले की तुलना में अब मैनहोल छोटे और ऊंचे बनाए जा रहे हैं इससे बारिश दौरान कॉलोनी में जलभराव हो सकता है।
कमीशनखोरी का आरोप
कॉलोनी के लोगों ने आरोप लगाया है कि बिना किसी मांग या शिकायत के सीवर लाइन डालने का काम शुरू किया है। कमीशनखोरी के चक्कर में दुरुस्त सड़कों को तोड़कर नई सीवर लाइन बिछाई जा रही है जिससे लाखों रुपये का बजट अनावश्यक रूप से खर्च किया जा रहा है। लोगों ने सरकार से उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई है। उन्होंने नगर निगम की ओर से पहले डलवाई गई पेयजल आपूर्ति लाइन के कार्य पर संतोष जताया है। लोगों ने कहा कि लंबे समय से पेयजल लाइन की मांग की जा रही थी जो अब पूरी होने से कॉलोनी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा।
ज्ञान नगर में पुरानी सीवर लाइन गड्ढा होने के कारण धंस गई थी। लाइन टेढ़ी होने के कारण कई जगह जाम रहती थी। इसकी वजह से नई लाइन डालने का काम शुरू किया। सीवर लाइन के मैनहोल लेवल के मुताबिक बनाए जा रहे हैं। इस कार्य को पूरा करन के लिए 70 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
- सुधीर मोर, कनिष्ठ अभियंता, नगर निगम
Trending Videos