सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Relief: Medicines for cancer and diabetes patients will be cheaper.

राहत : कैंसर व मधुमेह मरीजों के लिए दवाएं होंगी सस्ती

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 01 Feb 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
Relief: Medicines for cancer and diabetes patients will be cheaper.
विज्ञापन
सोनीपत। केंद्रीय बजट में कैंसर व मधुमेह के मरीजों को दवाएं सस्ती देने का एलान किया गया है। साथ ही लोगों के बेहतर स्वास्थ्य को लेकर सात अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दवाओं को टैक्स घटाने का एलान किया है। सस्ती दवाएं मिलने के बाद यहां के मरीजों को काफी फायदा मिलेगा।
Trending Videos

जिला नागरिक अस्पताल स्थित गैर संचारी रोग (एनसीडी) क्लीनिक में आने वाले संदिग्ध मरीजों की जांच डॉ. सीमा व डॉ. वृंदा करती हैं। जब पीड़ित मरीज कैंसर के तीसरे व चौथे चरण पर पहुंच जाता है तो उस समय उन्हें पैलिएटिव केयर (प्रशामक देखभाल) दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैलिएटिव केयर कैंसर, एड्स, हृदय, गुर्दा फेल या कोमा के मरीजों को दर्द से राहत प्रदान करने के लिए प्रदान किया जाता है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों की स्क्रीनिंग की जा रही है। 1 अप्रैल 2024 से 31 जनवरी 2025 तक 564 मरीज मिले थे।
इनमें 70 फीसदी मरीज गले के कैंसर से संबंधित हैं। अस्पताल में पैपस्मीयर टेस्ट महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की जांच के लिए किया जाता है। पिछले साल केंद्रीय बजट में जिला अस्पताल में डे केयर कैंसर सेंटर खोलने की घोषणा हुई थी।
जीवन रक्षक दवाएं सस्ती होने का एलान किया था। अब तक अस्पताल में डे केयर कैंसर सेंटर अभी तक नहीं खुल पाया है। डे केयर कैंसर सेंटर खुलने के बाद कैंसर का इलाज कराने के लिए मरीजों को सोनीपत से बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी।
हर माह होती है दो हजार से अधिक मरीज की जांच
सोनीपत में हर माह 2000 से ज्यादा मधुमेह के मरीजों की जांच की जाती है। मधुमेह जांच के लिए जिला नागरिक अस्पताल की प्रयोगशाला में नमूने काफी मात्रा में आ रहे हैं। रोजाना 200 से ज्यादा नमूने रक्त मधुमेह से संबंधित हैं। नमूनों की जांच के बाद रिपोर्ट 24 घंटे में उपलब्ध कराई जाती है। सरकार ने नेशनल प्रोग्राम फाॅर प्रिवेंशन एंड कंट्रोल ऑफ कैंसर, डायबिटीज, कार्डियो वैसकुलर डिजीज एवं स्ट्रोक (एनपीसीडीसीएस) चला रखा है। इसके तहत मधुमेह जांच, प्राथमिक इलाज व परामर्श दिया जाता है। मधुमेह मरीजों के लिए दवाएं सस्ती मिलने से उन्हें काफी राहत मिल सकेगी।


केंद्रीय बजट में कैंसर व मधुमेह मरीजों के लिए दवाएं सस्ती होने का एलान किया गया है। साथ ही सात अन्य गंभीर बीमारियों के लिए दवाएं सस्ती होंगी। इससे सोनीपत समेत देशभर के मरीजों को काफी राहत मिल सकेगी।
- डॉ. ज्योत्सना, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed