सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Sarpanch murder case in Tarn Taran police encounter two shooters injured AK-47 recovered

सरपंच हत्याकांड: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो शूटर घायल, एके-47 मिली, लंडा-सत्ता गैंग से जुड़े तार

संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब) Published by: Ankesh Kumar Updated Thu, 05 Mar 2026 03:08 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के तरनतारन में 18 फरवरी को गांव शेरों के एक मैरिज पैलेस में आप सरपंच हरबिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में फरार चल रहे दो शूटरों को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एके-47 मिली है। 

Sarpanch murder case in Tarn Taran police encounter two shooters injured AK-47 recovered
मौके पर पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

तरनतारन जिले के गांव ठठिया महंता के आम आदमी पार्टी (आप) सरपंच हरबिंदर सिंह की हत्या मामले में फरार दो शूटरों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों की टांगों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपियों के कब्जे से एक एके-47 असाल्ट राइफल और एक पिस्टल बरामद हुई है।

Trending Videos


एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि 18 फरवरी को गांव शेरों के एक विवाह पैलेस में सरपंच हरबिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में फरार शूटरों की तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव वरपाल निवासी मनप्रीत सिंह और खडूर साहिब निवासी गुरदेव सिंह उर्फ बाबा किसी वारदात की फिराक में क्षेत्र में घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के आधार पर एसपीआई रिपुतपन सिंह, डीएसपी जगजीत सिंह चाहल और सीआईए स्टाफ प्रभारी प्रभजीत सिंह की अगुवाई में सरहाली कलां क्षेत्र में नाकाबंदी की गई। सुबह करीब साढ़े नौ बजे गांव घड़का के पास संदिग्धों को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों की टांगों में गोली लगी और उन्हें काबू कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक चीनी एके-47 राइफल, मैगजीन, चार कारतूस तथा एक पिस्टल और छह कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों को यह हथियार कहां से मिले।

लंडा-सत्ता गैंग से जुड़े तार
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा और सतनाम सिंह सत्ता नौशहरा के करीबी हैं। सरपंच की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर वारदात की जिम्मेदारी भी ली गई थी। एसएसपी के अनुसार इस हत्याकांड में अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed