{"_id":"69a9788114384213130c82ef","slug":"in-rawali-mahdood-the-pradhans-house-was-attacked-with-sticks-and-rods-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-145733-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: रावली महदूद में प्रधान के घर लाठी-डंडे लेकर धावा बोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: रावली महदूद में प्रधान के घर लाठी-डंडे लेकर धावा बोला
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद में होली के दिन ग्राम प्रधान के घर पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि 20 से ज्यादा लोगों ने लाठी-डंडों से लैस होकर हमला बोला। हमले में प्रधान समेत 15 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है।
पुलिस के अनुसार, रावली महदूद गांव में ग्राम प्रधान प्रमोद पाल के घर में कुछ लोग घुस गए। कई गाड़ियों में सवार होकर आए लोगों ने तोड़फोड़ की और फिर प्रधान व अन्य लोगों पर वार करने शुरू कर दिए। अचानक हुए हमले से घर में मौजूद लोग संभल भी नहीं पाए और हमलावरों ने लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। इस दौरान घर के भीतर मौजूद महिलाओं और बच्चों के साथ भी धक्का-मुक्की व मारपीट की गई। काफी देर तक हंगामा चलता रहा, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
हमले में ग्राम प्रधान प्रमोद पाल और उनके भाई मनोज कुमार के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। इनके अलावा परिवार और समर्थकों सहित 15 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। झड़प में दूसरे पक्ष के भी कुछ लोग चोटिल बताए गए हैं। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। सूचना मिलने पर सिडकुल पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। बाद में प्रधान समर्थकों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोश जताया। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
Trending Videos