फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Wife arrested in Husband murder in mansa

अवैध संबंधों में रूकावट बन रहा था पति: पत्नी ने उतार दिया माैत के घाट, बुजुर्ग मां-बाप का सहारा छिना

Sat, 08 Aug 2026 01:48 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा Published by: Nivedita Updated Sat, 08 Aug 2026 01:48 PM IST
सार

गांव खयाली चहलां के पूर्व फौजी बलविंदर सिंह पत्नी बेअंत कौर के अवैध संबंधों से परेशान था। इसी परेशानी में वह शराब भी पीने लगा था। अब पत्नी ने अपने साथी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Wife arrested in Husband murder in mansa
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसा के गांव खयाली चहलां में शुक्रवार-शनिवार की आधी रात एक महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने पति की तेजधार हथियार से हत्या कर दी।

विज्ञापन


घटना का पता चलते ही थाना झुनीर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक पूर्व फौजी बलजिंदर सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी महिला बेअंत कौर पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। महिला के अलावा अज्ञात लोगों पर भी हत्या का केस दर्ज किया गया है। थाना झुनीर के एसएचओ भूपिंदरजीत सिंह ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


गांव खयाली चहलां की पंचायत से जुडे़ सूत्रों ने बताया कि पूर्व फौजी बलविंदर सिंह अपनी पत्नी बेअंत कौर एवं बुजुर्ग माता पिता के साथ गांव में रहता था। पिछले समय से बेअंत कौर के किसी के साथ अवैध संबंध बन गए थे। इसके बारे में जब फौजी को पता चला तो उसने अपनी पत्नी को समझाने का प्रयास भी किया था। कई बार पंचायती तौर पर पूर्व फौजी ने अपनी पत्नी को समझाने का प्रयास किया था, लेकिन वह नहीं मानी। इसी के चलते पूर्व फौजी शराब पीने का भी आदी हो चुका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार की मध्य रात्रि पूर्व फौजी अपने घर में सो रहा था। इसी दाैरान घर में घुसे अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर उसकी पत्नी ने पूर्व फौजी के सिर पर तेजधार हथियार से वार करके उसकी हत्या कर दी। 

थाना झुनीर के एसएचओ भूपिंदरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है। मृतक के परिजनों के बयान पर उसकी पत्नी समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके आरोपी पत्नी बेअंत कौर को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed