{"_id":"6a772f04dfa48412a70e3be8","slug":"du-student-jumps-from-the-eighth-floor-of-a-closed-mall-dies-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-149726-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बंद पड़े मॉल की आठवीं मंजिल से कूदी डीयू की छात्रा, माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बंद पड़े मॉल की आठवीं मंजिल से कूदी डीयू की छात्रा, माैत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-पश्चिम दिल्ली के मॉल ऑफ राजौरी की वारदात, पुलिस को मृतका के पास से एक सुसाइड बरामद, नोट में छात्रा ने मौत के लिए खुद को बताया जिम्मेदार
-2021 में मां की मौत के बाद से डिप्रेशन में थी़, पुलिस जता रही आशंका, इसी वजह से मौत को गले लगाकर दी जान, परिजनों से पूछताछ कर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिम दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में बंद पड़े मॉल की आठवीं मंजिल से कूदकर डीयू की छात्रा ने खुदकुशी कर ली। मृतका की शिनाख्त सिमरन (19) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतका के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। नोट में सिमरम ने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि 2021 में सिमरन की मां की मौत हो गई थी। तब से वह लगातार अवसाद का शिकार थी। पुलिस आशंका जता रही कि इसी वजह से उसने मौत को गले लगाया। क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि शनिवार दोपहर के समय राजौरी गार्डन थाने में तैनात हवलदार अवधेश काे इसकी सूचना मिली थी। तलाशी लेने पर पुलिस को जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। नोट में युवती ने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया था। पुलिस ने युवती के परिजनों को खबर दी। परिजनों ने बताया कि युवती डीयू के आर्यभट्ट कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्र है। छात्रा का मोबाइल कब्जे में लिया गया है, इसके अलावा उसके सीडीआर भी निकलवाए गए हैं।