Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Crowds of devotees throng the Golden Temple

गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व: स्वर्ण मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सरोवर में लगाई आस्था की डुबकी

Tue, 24 Nov 2026 10:17 AM IST
शाहिल शर्मा एएनआई, अमृतसर
एएनआई, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 24 Nov 2026 10:17 AM IST
सार

श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व अमृतसर के गोल्डन टैंपल में धूमधाम से मनाया जा रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
Crowds of devotees throng the Golden Temple
श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रथम पातशाही श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। सुबह से ही देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरु घर में नतमस्तक होने पहुंच रहे हैं। श्री दरबार साहिब के आसपास संगतों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। श्रद्धालु पवित्र सरोवर में स्नान कर गुरु घर में माथा टेक रहे हैं और इलाही गुरबाणी के कीर्तन का आनंद ले रहे हैं।

विज्ञापन

प्रकाश पर्व को लेकर श्री हरिमंदिर साहिब में विशेष रौनक देखने को मिल रही है। संगत गुरु साहिब के चरणों में नतमस्तक होकर सरबत के भले की अरदास कर रही है। इस पावन अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। जोड़ा घर, गठरी घर, लंगर हाल, सराय और चिकित्सा सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकाश पर्व के कार्यक्रमों के तहत सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब, श्री अकाल तख्त साहिब और गुरुद्वारा बाबा अटल राय साहिब में अलौकिक जलौ साहिब सजाए गए। इस दौरान गुरु साहिबान से संबंधित ऐतिहासिक और बेशकीमती वस्तुओं के दर्शन संगतों को करवाए गए। गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब दीवान हाल में विशेष गुरमत समागम भी आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें प्रसिद्ध रागी, ढाडी, कविशर और प्रचारक गुरबाणी कीर्तन तथा गुरु साहिब के जीवन और दर्शन से संगतों को जोड़ रहे हैं।

शाम को श्री दरबार साहिब में मनमोहक दीपमाला की जाएगी। रहिरास साहिब के पाठ के बाद आतिशबाजी भी होगी। इस अलौकिक नजारे को देखने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। इस अवसर पर श्री दरबार साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी अमरजीत सिंह ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की संगतों को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed