सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Daughter-in-law beat up mother-in-law Punjab Women's Commission takes suo motu seeks report from Moga SSP

बहू ने की थी सास की पिटाई: पंजाब महिला आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान, मोगा एसएसपी से आठ जून तक मांगी रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Fri, 05 Jun 2026 12:46 PM IST
विज्ञापन
सार

धर्मकोट की लोहगढ़ बस्ती निवासी बलविंदर कौर के घर की सीसीटीवी फुटेज सामने आई थी। फुटेज में कथित तौर पर बलविंदर कौर अपनी बहू से बच्चों को लेने जाने के लिए कह रही थीं। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया और आरोप है कि बहू ने सास के साथ हाथापाई की तथा उन्हें बालों से पकड़कर घसीटा।

Daughter-in-law beat up mother-in-law Punjab Women's Commission takes suo motu seeks report from Moga SSP
महिला आयोग का पत्र - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मोगा के धर्मकोट में बहू द्वारा सास की कथित पिटाई के मामले में पंजाब राज्य महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने मोगा के एसएसपी को पत्र जारी कर मामले की किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से जांच करवाने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही 8 जून तक इस संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है। 
Trending Videos


गौरतलब है कि धर्मकोट की लोहगढ़ बस्ती निवासी बलविंदर कौर के घर की सीसीटीवी फुटेज सामने आई थी। फुटेज में कथित तौर पर बलविंदर कौर अपनी बहू से बच्चों को लेने जाने के लिए कह रही थीं। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया और आरोप है कि बहू ने सास के साथ हाथापाई की तथा उन्हें बालों से पकड़कर घसीटा। सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया, जिसके बाद महिला आयोग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस से विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed