सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Deadly Heat in Punjab 1327 Deaths in 12 Years Mortality Rate Rises by 60%  Risk Increases

पंजाब में जानलेवा गर्मी: 12 साल में 1327 की माैत, 60 फीसदी बढ़ी मृत्यु दर; इस उम्र के बाद खतरा ज्यादा

राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 22 May 2026 03:42 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब में पिछले कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी होती जा रही है। वीरवार को भी फरीदकोट का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 45.9 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया हुआ है।

Deadly Heat in Punjab 1327 Deaths in 12 Years Mortality Rate Rises by 60%  Risk Increases
heatstroke - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब में हीटवेव जानलेवा बनती जा रही है। पिछले 12 साल के अंदर सूबे में हीट वेव के कारण 1327 लोगों की जान गई है। एक साल के अंदर ही हीटवेव के कारण मृत्यु दर में 60 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 



नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। पीजीआई की एक स्टडी के अनुसार 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए हीट वेव अधिक खतरनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीआरबी की रिपोर्ट मुताबिक के पिछले तीन साल से हीटवेव के कारण मौतों में बढ़ोतरी होती जा रही है। वर्ष 2021 में हीटवेव के कारण 91 लोगों की जान गई थी, जबकि वर्ष 2022 में मौतों की संख्या बढ़कर 130 तक पहुंच गई। इसी तरह वर्ष 2023 में जहां 114 लोगों की जान चल गई, वहीं वर्ष 2024 में 183 लोगों की हीटवेव के कारण मृत्यु हुई है। यह मौतें पिछले 12 साल के अंदर सबसे अधिक हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos


पंजाब हीटवेव के कारण होने वाली मौतों में देशभर में तीसरे नंबर पर है क्योंकि बिहार में हीटवेव के कारण सबसे अधिक 422 लोगों की जान गई है जबकि उत्तर प्रदेश में 352 लोगों की जान चली गई।

पड़ोसी राज्यों की यह है स्थिति

पंजाब के पड़ोसी राज्यों में भी हीटवेव का खतरा बढ़ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2024 के दौरान हीटवेव के कारण हरियाणा में 131 लोगों की मौत हुई है, जबकि वर्ष 2023 में मौतों का आंकड़ा 71 था। इसी तरह राजस्थान में 75 लोगों की मौत हुई है, जबकि वर्ष 2023 में सिर्फ 3 लोगों की जान गई थी।

हीटवेव के कारण वरिष्ठ नागरिकों को अधिक खतरा 

पीजीआई के सामुदायिक चिकित्सा विभाग के प्रोफेसर रविंद्र खैवाल ने बताया कि हीटवेव का असर वरिष्ठ नागरिकों पर अधिक होता है। 2010 से 2015 तक के छह वर्षों के दैनिक मृत्यु आंकड़ों और मौसम रिकॉर्ड का विस्तृत विश्लेषण किया गया था, जिसमें सामने आया था कि 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में हीटवेव से मौत का खतरा सामान्य आबादी की तुलना में करीब डेढ़ गुना अधिक होता है।

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी  

पंजाब के स्वास्थ्य विभाग ने हीटवेव को लेकर एडवाइजरी भी जारी की हुई है, जिसमें बच्चों और बुजुर्गों पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है। एडवाइजरी के अनुसार दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच लोग तभी बाहर जाएं जब अत्यंत आवश्यक हो। हल्के रंग के और ढीले कपड़े पहनें। इसी तरह चाय, कॉफी, अल्कोहल और मीठे पेय पदार्थों का सेवन करने से परहेज करें, तले हुए, मसालेदार या बासी भोजन न खाएं और बच्चों या पालतू जानवरों को कभी भी पार्क किए गए वाहनों के अंदर न छोड़ें, क्योंकि यह जानलेवा हो सकता है।

पंजाब में हीटवेट के कारण मौतें (2013-2024)

वर्ष                मौतें
2013            144
2014            123
2015             99
2016            145
2017             60
2018             38
2019             90
2020            110
2021             91
2022            130
2023            114
2024            183

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed