सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Elderly man murdered in Ludhiana in land dispute.

लुधियाना में बुजुर्ग की हत्या: आरोपियों ने उठाकर जमीन पर पटका, फिर मारी गोली; जमीन विवाद को सुलझाने गए थे

संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Wed, 24 Jun 2026 10:01 AM IST
विज्ञापन
सार

सविंदर सिंह 23 जून को गांव में केवल सिंह के भाई मेघ सिंह और उसके परिवार के बीच जमीन को लेकर चल रहे झगड़े को शांत कराने पहुंचे थे। इसी दाैरान आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया।  

Elderly man murdered in Ludhiana in land dispute.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

लुधियाना में जमीन के पुराने विवाद को सुलझाने और दो पक्षों में समझौता कराने गए 70 वर्षीय बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सविंदर सिंह उर्फ बिंदर के रूप में हुई है, जो गांव के पूर्व सरपंच के भाई थे। थाना डेहलों पुलिस ने हत्या समेत विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है।



मृतक की पत्नी परमजीत कौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 23 जून को गांव में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उनके पति सविंदर सिंह अपने परिचित केवल सिंह और उसके बेटे गोलू के साथ मौके पर पहुंचे थे। वहां केवल सिंह के भाई मेघ सिंह और उसके परिवार के बीच जमीन को लेकर चल रहे झगड़े को शांत कराने और दोनों पक्षों में समझौता करवाने की कोशिश की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परमजीत कौर के अनुसार जब सविंदर सिंह दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर विवाद खत्म कराने का प्रयास कर रहे थे, तभी मेघ सिंह, उसके बेटे गोलू, गोपी पंडित के बेटे तथा चार अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने उन पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से घातक हथियारों का इस्तेमाल किया। हमले के दौरान सविंदर सिंह को उठाकर जमीन पर पटक दिया गया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि विवाद के दौरान वहां मौजूद गोपी ने बंदूक निकालकर सविंदर सिंह पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही थाना डेहलों पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

एफआईआर में मेघ सिंह, गोलू और गोपी पंडित के बेटे समेत चार अज्ञात व्यक्तियों को नामजद किया गया है। मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह को सौंपी गई है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed