सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Firing on Punjabi actress Tania father doctor in Moga

पंजाबी अभिनेत्री तानिया के पिता पर फायरिंग: इलाज के बहाने क्लिनिक में घुसे थे दोनों आरोपी, देखिए तस्वीर

संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 05 Jul 2025 03:15 PM IST
सार

दिसंबर 2022 में डॉक्टर अनिलजीत कम्बोज को धमकी भरा कॉल आया था, जिसमें रंगदारी की रकम मांगी गई थी। इस संबंध में मोगा पुलिस को शिकायत दी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने 15 दिसंबर 2022 को एफआईआर दर्ज की थी। यह धमकी गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा की ओर से दी गई थी।

विज्ञापन
Firing on Punjabi actress Tania father doctor in Moga
सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

मोगा के कस्बा कोट ईसे खां में हरबंस नर्सिंग होम के संचालक और पंजाबी अभिनेत्री तानिया के पिता डॉ. अनिलजीत कम्बोज पर दो अज्ञात युवकों ने क्लिनिक में घुसकर फायरिंग कर दी थी। डॉक्टर को दो गोलियां लगीं, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक क्लिनिक में मरीज बनकर आए थे। इनमें से एक ने कहा कि उसके पैर में इंफेक्शन है, जांच करानी है। जैसे ही डॉक्टर ने उसके पैर की जांच करनी शुरू की, पीछे खड़े दूसरे युवक ने अचानक फायरिंग कर दी। घटना के बाद सामने आई सीसीटीवी फुटेज की फोटो में दोनों हमलावर सरदार नजर आ रहे हैं, जिनकी उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों युवक सुबह करीब 10 बजे भी क्लिनिक आए थे, लेकिन डॉक्टर न मिलने के कारण लौट गए थे। इसके बाद ये दोपहर 12:50 बजे दोबारा आए और इस वारदात को अंजाम दिया।

दिसंबर 2022 में आया था धमकी भरा काॅल

जानकारी के अनुसार, दिसंबर 2022 में डॉक्टर अनिलजीत कम्बोज को धमकी भरा कॉल आया था, जिसमें रंगदारी की रकम मांगी गई थी। इस संबंध में मोगा पुलिस को शिकायत दी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने 15 दिसंबर 2022 को एफआईआर दर्ज की थी। यह धमकी गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा की ओर से दी गई थी।

डॉक्टर विजय कालरा ने बताया कि डॉक्टर अनिल कंबोज को दो गोली लगी हैं, एक छाती की साइड पर और एक पेट में। गोली आर पार हो गई थी। डॉक्टरों की टीम ने तीन घंटे की सर्जरी करके गोली निकाली गई, पर उनकी हालत बहत क्रिटिकल है। अभी वे आईसीयू में हैं। मोगा एसपीडी बालकृष्णन सिंगला ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने डॉक्टर अनिल कंबोज के बेटे चाहत कंबोज के बयान के आधार पर दो अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed