सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Girlfriend left in anger Man climbed mobile tower with four year old daughter fatehgarh sahib

नाराज होकर गई प्रेमिका: चार साल की बेटी को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, साढ़े तीन घंटे चला ड्रामा

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब/खमाणो Published by: Nivedita Updated Mon, 08 Jun 2026 10:59 AM IST
विज्ञापन
सार

अमरपाल ने आरोप लगाया कि उसकी प्रेमिका पिछले पांच साल से खमाणों के एक नशा मुक्ति केंद्र में काम कर रही थी। उसे आशंका है कि वह नशा मुक्ति केंद्र के ही किसी व्यक्ति के साथ चली गई है।  

Girlfriend left in anger Man climbed mobile tower with four year old daughter fatehgarh sahib
बेटी के साथ मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

फतेहगढ़ साहिब के खमाणों क्षेत्र में एक युवक प्रेमिका के लापता होने पर अपनी चार वर्षीय बेटी को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। यह घटना शनिवार शाम वार्ड नंबर 12 की है। युवक ने पुलिस पर प्रेमिका को खोजने में मदद न करने का आरोप लगाया। साढ़े तीन घंटे बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा।


नानोवाल खुर्द निवासी 29 वर्षीय अमरपाल सिंह ने बताया कि वह 2019 से एक युवती के साथ लिव-इन संबंध में रह रहा था। उनकी चार वर्षीय बेटी भी है। अमरपाल का आरोप है कि प्रेमिका नाराज होकर घर छोड़कर चली गई। उसने खमाणों थाने में शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। लंबे समय से न्याय न मिलने पर उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमरपाल ने आरोप लगाया कि प्रेमिका पिछले पांच साल से खमाणों के एक नशा मुक्ति केंद्र में काम कर रही थी। उसे आशंका है कि वह नशा मुक्ति केंद्र के ही किसी व्यक्ति के साथ चली गई है। उसने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की थी लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
Trending Videos


टावर पर बैठी बच्ची की हालत भीषण गर्मी में बिगड़ रही थी। वार्ड निवासियों ने बच्ची तक खाने-पीने का सामान पहुंचाया। युवक की दादी ने भी न्याय न मिलने को इस कदम का कारण बताया।

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। करीब साढ़े तीन घंटे तक पुलिस अधिकारियों, ग्रामीणों और परिजन ने युवक को समझाया। अंततः डीएसपी गुरमीत सिंह, एसएचओ सुरेश कुमार और समाजसेवी गुरविंदर सिंह गोलू की समझाने पर अमरपाल अपनी बेटी सहित सुरक्षित नीचे उतर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed