{"_id":"6a643991ad69b9567c04d47d","slug":"govt-school-headmaster-suspended-in-misdeed-case-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: सरकारी स्कूल का हेडमास्टर सस्पेंड, छात्राएं बोलीं- गलत तरीके से छूता है; शिक्षा मंत्री की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: सरकारी स्कूल का हेडमास्टर सस्पेंड, छात्राएं बोलीं- गलत तरीके से छूता है; शिक्षा मंत्री की कार्रवाई
Sat, 25 Jul 2026 09:50 AM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 25 Jul 2026 09:50 AM IST
सार
पंजाब के मोगा में सरकारी स्कूल के हेडमास्टर पर छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। शिक्षा मंत्री ने तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए हेडमास्ट को सस्पेंड करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
छेड़छाड़ मामले में हेमास्टर सस्पेंड
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोगा जिले के गांव मोठावाली स्थित सरकारी मिडिल स्कूल में 22 जुलाई को छात्राओं ने हेडमास्टर पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे। स्कूल की करीब 10 से 12 छात्राओं ने ये आरोप लगाए थे। घटना के बाद छात्रों के परिजन स्कूल परिसर में पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोपी हेमास्टर को पुलिस के हवाले कर दिया। छात्राओं ने हेडमास्टर पर गलत तरीके से छूने के आरोप लगाए हैं।
सूचना मिलते ही जिला शिक्षा विभाग ने शिक्षक कीकर सिंह को स्कूल भेजा, जिन्होंने छात्रों और उनके अभिभावकों से बातचीत कर उनके बयान लिख कर जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी को देने के निर्देश दिए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए 24 जुलाई को पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पंजाब डायरेक्टर शिक्षा विभाग ने 24 जुलाई को पत्र जारी कर हेडमास्टर को सस्पेंड कर दिया।
वहीं, इस मामले में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। राज्य के मुख्य सचिव और मोगा के एसएसपी को नोटिस जारी करते हुए आयोग ने इस मामले में दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।