सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Gunshot fired at Amritsar DCP office arms branch accident occurs during weapon inspection employee injured

Amritsar: डीसीपी कार्यालय की असला शाखा में चली गोली, हथियार जांच के दौरान हादसा; पुलिस कर्मचारी घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Mon, 08 Jun 2026 03:14 PM IST
विज्ञापन
सार

असला शाखा में नियमित जांच और हथियारों के निरीक्षण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान एक हथियार को चेक करते समय अचानक गोली चल गई, जो वहां मौजूद पुलिस कर्मचारी नरैण दास को लग गई।

Gunshot fired at Amritsar DCP office arms branch accident occurs during weapon inspection employee injured
Firing - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी कार्यालय स्थित असला (आर्म्स) शाखा में सोमवार को हथियारों की जांच के दौरान अचानक गोली चलने से एक पुलिस कर्मचारी घायल हो गया। घायल की पहचान नरैण दास के रूप में हुई है, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
Trending Videos


प्राथमिक जानकारी के अनुसार असला शाखा में नियमित जांच और हथियारों के निरीक्षण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान एक हथियार को चेक करते समय अचानक गोली चल गई, जो वहां मौजूद पुलिस कर्मचारी नरैण दास को लग गई। घटना के बाद कार्यालय परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल कर्मचारी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। डीसीपी विजय आलम सिंह का कहना है कि उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि गोली किस परिस्थिति में चली और हथियार की जांच के दौरान सुरक्षा मानकों में कहीं कोई चूक तो नहीं हुई। घटना के संबंध में विभागीय स्तर पर भी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed