सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Honda City accident 23-year-old Honey Singh burnt alive in the car in Barnala

जिंदा जला हनी सिंह: बरनाला में होंडा सिटी का एक्सीडेंट... कार में लगी आग, बहन से मिलने जा रहा था

संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 25 Sep 2025 07:56 PM IST
विज्ञापन
सार

हादसे के बाद होंडा सिटी कार में आग लग गई। कार सवार 23 साल का हनी सिंह उसमें जिंदा जल गया। हादसा बरनाला के चंडीगढ़-बठिंडा हाईवे पर हुआ है।   

Honda City accident 23-year-old Honey Singh burnt alive in the car in Barnala
कार में लगी आग, मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब के बरनाला में बड़ा हादसा हुआ है। तेज रफ्तार होंडा सिटी संतुलन बिगड़ने की वजह से कार सड़क से नीचे ड्रेन में जा गिरी। ड्रेन में गिरते ही कार में आग लग गई और उसमें सवार 23 साल का युवक हनी सिंह जिंदा जल गया। घटना के वक्त वह कार में अकेला ही था। 

Trending Videos


सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंची और शव को कार से बाहर निकाल कर बरनाला के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक हनी सिंह (23) पुत्र राम सिंह संगरूर के सुनाम का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि हनी सिंह अपनी बहन से मिलने जा रहा था और रास्ते में उसकी कार का एक्सीडेंट हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




धनौला थाने के एसएचओ लखवीर सिंह ने बताया कि चंडीगढ़-बठिंडा हाईवे पर धनौला के पास युवक अपनी होंडा सिटी कार से संगरूर से रामपुरा जा रहा था। जब वह दानगढ़ रोड के कट पर पहुंचा तो कार संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी ड्रेन में गिर गई। गिरते ही गाड़ी में आग लग गई। कार सवार हनी सिंह अंदर ही फंस गया और जलकर उसकी मौत हो गई। 

हादसे की सूचना मिलने के बाद सहायक थानेदार जसवीर सिंह और हेड कांस्टेबल रेशम सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने फायर ब्रिगेड को बुलाया और राहगीरों की मदद से आग पर काबू पाया। मृतक के शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया गया और मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया। मृतक के पिता राम सिंह ने बताया कि हनी सिंह अभी शादी नहीं हुई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed