{"_id":"6a867e08b12525ac790f3129","slug":"humidity-in-chandigarh-sunshine-after-two-days-of-rain-meteorological-department-warns-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में धूप से बढ़ी उमस: दो दिन की बरसात के बाद आसमान हुआ साफ, माैसम विभाग की चेतावनी-बरसात फिर लाैटेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में धूप से बढ़ी उमस: दो दिन की बरसात के बाद आसमान हुआ साफ, माैसम विभाग की चेतावनी-बरसात फिर लाैटेगी
Thu, 20 Aug 2026 09:41 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Thu, 20 Aug 2026 09:41 AM IST
सार
आईएमडी के सात दिवसीय पूर्वानुमान में 21 से 25 अगस्त तक भी एक-दो दौर बारिश या गरज के साथ बौछारों की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में खिली धूप
- फोटो : अमर उजाला/फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में बुधवार की बारिश के बाद गुरुवार सुबह मौसम ने करवट ली और आसमान साफ होने के साथ धूप निकल आई। बारिश से तापमान में राहत जरूर मिली, लेकिन धूप निकलते ही उमस बढ़ गई।
मौसम विभाग के मुताबिक चंडीगढ़ में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ एक-दो दौर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। विभाग ने आज के लिए अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।
यानी सुबह धूप देखकर यह मान लेना जल्दबाजी होगी कि बारिश का दौर खत्म हो गया है। अगले कुछ दिनों तक भी चंडीगढ़ में बादल और बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
आईएमडी के सात दिवसीय पूर्वानुमान में 21 से 25 अगस्त तक भी एक-दो दौर बारिश या गरज के साथ बौछारों की संभावना जताई गई है।
गौरतलब है कि हाल की भारी बारिश के बाद शहर में कई जगह जलभराव की स्थिति बनी थी। नगर निगम ने ऐसे 52 संभावित जलभराव वाले स्थानों को चिन्हित किया है।
खतरे के निशान से सिर्फ 1.3 फीट नीचे सुखना का जलस्तर
24 घंटे में हुई 73.5 एमएम बारिश के बाद सुखना झील का जलस्तर बढ़कर 1161.4 फीट पहुंच गया। यह खतरे के निशान 1161.70 फीट से करीब 0.3 फीट नीचे है। प्रशासन की नजर जलस्तर पर बनी हुई है, लेकिन अब तक फ्लड गेट खोलने की नौबत नहीं आई है। 18 से 19 अगस्त के बीच झील का जलस्तर 1.95 फीट बढ़ा, जबकि एक से 19 अगस्त तक कुल बढ़ोतरी 2.70 फीट रही।
चो से निकला आईटी पार्क का पानी
फ्लड गेट बंद होने के बावजूद आईटी पार्क और किशनगढ़ में जमा पानी सुखना चो से होकर निकलता रहा। आईटी पार्क के जंगलों में पहाड़ों से आया पानी बुधवार को सड़क पर बहता रहा और किशनगढ़ की ओर बढ़ता रहा। इससे वाहन चालकों को परेशानी हुई और आईटी पार्क की सड़कें भी क्षतिग्रस्त नजर आईं।