{"_id":"69c526ebe31e0bf8dd00c599","slug":"husband-attacks-wife-with-shovel-and-severs-her-nose-in-ludhiana-crime-news-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में हैवान बना पति: पत्नी की काट दी नाक; फावड़े से हमला, बेटी को भी मारने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में हैवान बना पति: पत्नी की काट दी नाक; फावड़े से हमला, बेटी को भी मारने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
Thu, 26 Mar 2026 06:02 PM IST
Ankesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Thu, 26 Mar 2026 06:02 PM IST
सार
पंजाब के लुधियाना में पति ने पत्नी पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। आरोपी ने पत्नी की नाक और गाल फावड़े से काट दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Anuj Crime
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना के जगरांव के सिधवां बेट क्षेत्र के गांव भरोवाल कलां में पति हैवान बन गया। आरोपी ने अपनी ही पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में महिला की नाक का अगला हिस्सा और गाल दो जगह से कट गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
घायल महिला का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या की कोशिश की धारा 109 के तहत थाना सिधवां बेट में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सुखप्रीत सिंह निवासी गांव भरोवाल कलां के रूप में हुई है।
विज्ञापन
थाना सिधवां बेट के एएसआई जसवंत सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला बलवीर कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी करीब 25 साल पहले सुखप्रीत सिंह के साथ शादी हुई थी और उनके दो बच्चे हैं, जिनमें 22 वर्षीय बेटा और 21 वर्षीय बेटी है।
विज्ञापन
महिला के अनुसार उसका पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता रहता था। 18 मार्च की देर रात जब उसका पति घर आया तो आरोपी ने बेटी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब महिला ने उसे बेटी को गाली देने से रोका तो आरोपी घर से बाहर चला गया, लेकिन कुछ देर बाद फावड़ा लेकर वापस आ गया और बेटी पर हमला करने की कोशिश की। जब महिला ने बीच-बचाव करते हुए उसे पकड़ लिया तो आरोपी ने फावड़े से उसके सिर पर वार कर उसे जान से मारने की कोशिश की। पीछे हटने पर महिला की नाक का अगला हिस्सा और गाल कट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
बच्चों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।