{"_id":"69bd0224dabf9115750b7587","slug":"india-second-largest-tata-steel-plant-inaugurated-today-ludhiana-bhagwant-mann-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: पंजाब को मिला देश का दूसरा सबसे बड़ा टाटा स्टील प्लांट, 10 हजार युवाओं को देगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana: पंजाब को मिला देश का दूसरा सबसे बड़ा टाटा स्टील प्लांट, 10 हजार युवाओं को देगा रोजगार
Fri, 20 Mar 2026 02:03 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:03 PM IST
सार
यह प्लांट पूरी तरह से ग्रीन एनर्जी और स्टील स्क्रैप पर आधारित है। 115 एकड़ में फैले इस प्लांट में इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि इसे देश में टिकाऊ स्टील उत्पादन की दिशा में पहली बड़ी पहल के रूप में भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
लुधियाना में टाटा स्टील प्लांट का उद्घाटन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को लुधियाना में टाटा स्टील के देश के दूसरे सबसे बड़े और अत्याधुनिक प्लांट का उद्घाटन किया। करीब 3200 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित इस प्लांट से राज्य में 10 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे, जिसमें 2700 प्रत्यक्ष नौकरियां शामिल हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने इसे पंजाब के लिए एक मिसाल वाला दिन बताते हुए कहा कि यह प्लांट सिर्फ एक निवेश नहीं, बल्कि राज्य की उद्योग-हितैषी नीतियों पर विश्वास की सबसे बड़ी पारी है। उन्होंने दावा किया कि पिछली सरकारों की गलत नीतियों से पलायन कर गए उद्योग अब मान सरकार की तेज फैसले लेने वाली नई औद्योगिक नीति के चलते वापस लौट रहे हैं।
विज्ञापन
खास बात यह है कि यह प्लांट पूरी तरह से ग्रीन एनर्जी और स्टील स्क्रैप पर आधारित है। 115 एकड़ में फैले इस प्लांट में इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि इसे देश में टिकाऊ स्टील उत्पादन की दिशा में पहली बड़ी पहल के रूप में भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
सीएम मान ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, अब पंजाब के नौजवानों को रोजगार के लिए विदेशों की ओर नहीं देखना पड़ेगा। हमारी सरकार का प्रयास है कि हर पढ़ा-लिखा युवा अपने ही राज्य में विकास की मुख्यधारा से जुड़े।
उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में राज्य में 1.58 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आए हैं, जिससे पांच लाख से अधिक युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। उन्होंने टाटा समूह की सराहना करते हुए कहा कि यह प्लांट पंजाब को औद्योगिक हब बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।
इस अवसर पर उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।