{"_id":"69a061538d01c131d108ab6c","slug":"indian-army-operation-capability-demonstration-war-exercise-at-pathankot-mamun-cantt-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूंज उठा पठानकोट: आसमान में मंडराए ड्रोन, ऑपरेशन कैपेबिलिटी डिमॉन्स्ट्रेशन वॉर अभ्यास से थर-थर कांपे दुश्मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गूंज उठा पठानकोट: आसमान में मंडराए ड्रोन, ऑपरेशन कैपेबिलिटी डिमॉन्स्ट्रेशन वॉर अभ्यास से थर-थर कांपे दुश्मन
सूरज प्रकाश, पठानकोट
Published by: Ankesh Kumar
Updated Thu, 26 Feb 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
सार
जेएंडके और पंजाब के एलजी मनोज कटियार ने दुश्मन देश को बॉर्डर से 20 किलोमीटर दूरी से दहाड़ते हुए कहा कि अगर ऑपरेशन सिंदूर 2.0 हुआ इसका परिणाम खतरनाक होगा क्योंकि पहले भी इंडिया के साथ सीजफायर के लिए पाकिस्तान ने अन्य देशों के जरिए संदेश भेजा था।
पठानकोट में सेना कार्यक्रम में वायु सेना दमखम दिखाती हुई।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
पठानकोट के मामून मिलिट्री स्टेशन में युद्धाभ्यास हुआ है, जिसमें भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर दौरान इस्तेमाल किए हथियारों से भारत की पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को ताकत बताई है। इस अभ्यास का उद्देश्य दुश्मन के हवाई हमलों को नाकाम करने और भारत की आत्मनिर्भता क्षमता को जाहिर करता है। इस दौरान सेना का शौर्य देखने को मिला है। सेना की एक्सरसाइज देख दुश्मन थर-थर कांपने लगा है। हथियारों से किए धमाकों से पूरा पठानकोट गूंज उठा।
Trending Videos
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ड्रोन, एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम, पैरा मिलिट्री कमांडो, पैरा कमांडो की एंट्री देख मौजूद लोगों के होश उड़ गए। टी-90 टैंक, ब्रह्मोस मिसाइल, के-9 वज्र होवित्जर, ड्रोन और पिनाका रॉकेट सिस्टम, आसमान से आए हेलिकाप्टर और 25 हजार फीट ऊचाई से कूदे कमांडो की एंट्री आकर्षण का केंद्र रही। इंडियन आर्मी की इतनी घातक तैयारी देख तो सभी चौंक गए। ऑपरेशन कैपेबिलिटी डिमॉन्स्ट्रेशन में यह वॉर अभ्यास दुश्मन देशों को संकेत देता है कि भारतीय सेना किसी से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना के इस प्रदर्शन में एआई रोबोट और ट्रेन कुत्तों ने भी अपना कर्तव्य दिखाया। दुश्मन जैसी बनाई पोस्ट पहले सेना जवान ने बम से उडाई और उसके बाद सेना के कुत्ते व रोबेट उस पोस्ट में जाकर दुश्मन को बाहर निकालते दिखाई दिए। फिर सेना के जवानों ने मोर्चा संभालते हुए अन्य दुश्मन को कैसे घात लगाकर मार गिराते है उसे दिखाया। इसमें बताया कि इंडियन आर्मी ने 2025 में 3000 ड्रोन तैयार किए और 2026 में 4000 ड्रोन तैयार होंगे।
एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम
एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम रूस द्वारा निर्मित दुनिया की सबसे उन्नत लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली (एसएएम) रक्षा प्रणाली है, जिसे भारतीय वायुसेना ने शामिल किया है। यह 400 किमी की दूरी तक विमानों, मिसाइलों और ड्रोन को नष्ट कर सकती है। ''सुदर्शन चक्र'' नाम से जानी जाने वाली यह प्रणाली एक साथ कई खतरों से निपट सकती है। कार्यक्रम में 50 के करीब सैन्य अधिकारियों का सम्मान हुआ है।
पाकिस्तान को दी चेतावनी
जेएंडके और पंजाब के एलजी मनोज कटियार ने दुश्मन देश को बॉर्डर से 20 किलोमीटर दूरी से दहाड़ते हुए कहा कि अगर ऑपरेशन सिंदूर 2.0 हुआ इसका परिणाम खतरनाक होगा क्योंकि पहले भी इंडिया के साथ सीजफायर के लिए पाकिस्तान ने अन्य देशों के जरिए संदेश भेजा था। जिसे देख लगता है कि पाकिस्तान के पास युद्ध करने के लिए ओर हिम्मत नहीं बची। हमारी तैयारी फिर भी जारी है और अगर फिर भी पाकिस्तान युद्ध जैसे हालात पैदा करता है तो पहले से ज्यादा चोट पाकिस्तान को मिलेगी।
खतरा अभी टला नहीं
उन्होंने कहा कि सेना के सभी यूनिट जवानों ने बहुत अव्वल दर्जे का काम किया है। जिन्होंने दुश्मन देश को ऑपरेशन सिंदूर के तहत मुंहतोड़ जवाब दिया है। अगर कोई भी भारत देश प्रति गलत काम करेगा तो परिणाम बहुत खतरनाक होगा। हमारी तैयारी का एक प्रदर्शन और जीत जश्न है। यह हमें आगाह कर रहा है कि खतरा अभी टला नहीं है। इस बार तैयारी पहले से ज्यादा होगी क्योंकि इस बार चोट दुश्मन को पहले से ज्यादा मिलेगी। दु्श्मन देश 1965 की जंग समेत अन्य लड़ाई से भी सबक नहीं ले पाया है। पाकिस्तान अपने नापाक हरकतों से बाज ना आते हुए अपने आतंकी भारत में भेज भारतीय सेना को उत्साहित कर युद्ध जैसे हालातों को बढ़ावा देता है।
अबकी बार घुटने टेक देगा पाकिस्तान
युद्ध विराम पर न्यूक्लियर जैसी पाकिस्तान धमकी दे कहता है कि अगर हम बरबाद हुए तो आधी दुनिया तबाह कर देंगे। हम इस बार तैयार है और पाकिस्तान को किसी भी तरह का मौका नहीं दिया जाएगा। पाकिस्तान को इस बार ऐसी चोट मिलेगी कि वे घुटने टेक देगा जिससे उसकी आवाम को भी पता चल जाएगा कि इंडियन आर्मी से उलझने का क्या सबक मिला।