{"_id":"69a7ae3e77c90b21420714ca","slug":"holi-2026-celebration-in-punjab-chandigarh-hola-mohalla-amritsar-all-update-2026-03-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब-चंडीगढ़ में होली की धूम: सुबह से उड़ने लगा रंग-गुलाल, श्री हरिमंदिर साहिब में आज होला मोहल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब-चंडीगढ़ में होली की धूम: सुबह से उड़ने लगा रंग-गुलाल, श्री हरिमंदिर साहिब में आज होला मोहल्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Wed, 04 Mar 2026 10:39 AM IST
विज्ञापन
सार
पंजाब और चंडीगढ़ में आज होली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से रंग-गुलाल उड़ रहा है।
लुधियाना में होली की धूम
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
पंजाब और चंडीगढ़ में आज होली धूमधाम से मनाई जा रही है। सुबह से बच्चों और युवा टोली में रंग-गुलाल उड़ाते नजर आए।
अमृतसर के श्री हरिमंदिर साहिब में आज होला मोहल्ला श्रद्धा व मर्यादा से मनाया जाएगा। मुख्य समारोह तख्त श्री केसगढ़ साहिब में होंगे, जबकि अमृतसर में भी विशेष कार्यक्रम तय हैं। रात साढ़े नौ बजे पालकी साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूप को अकाल तख्त साहिब ले जाया जाएगा। प्रबंधक भगवंत सिंह धगेड़ा ने केमिकल इत्र की बजाय प्राकृतिक फूलों की वर्षा की अपील की है।
होली के मद्देनजर शहर में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। साथ ही गश्त बढ़ा दी गई है।
Trending Videos

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रमुख चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नाकाबंदी की गई है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ ड्रोन की मदद भी ली जाएगी। पुलिस टीमें लगातार आबादी वाले क्षेत्रों में गश्त कर रही है।
यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रमुख मार्गों पर विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए अलग से टीमें गठित कर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। किसी भी तरह की अव्यवस्था या कानून उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।