सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Young man returning from worship shot dead in head in Bulandshahr

बुलंदशहर में होली पर हत्या: पूजा कर लौट रहे युवक के सिर में गोली मारी, परिजन-ग्रामीणों में आक्रोश, छानबीन शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराबाद (बुलंदशहर) Published by: Akash Dubey Updated Wed, 04 Mar 2026 11:52 AM IST
विज्ञापन
सार

सिकंदराबाद में पूजा से लौटते समय 35 वर्षीय अनिल की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों में आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Young man returning from worship shot dead in head in Bulandshahr
मृतक की फाइल फोटो, मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद में पूजा कर लौट रहे बाइक सवार युवक के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को लेकर परिजनों, ग्रामीणों में आक्रोश है। सूचना पर पुलिस अधिकारी, फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वहीं अस्पताल पहुंचकर परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 

Trending Videos


कोतवाली क्षेत्र के गांव जौली निवासी बन्नू ने बताया कि उनके चचेरे भाई अनिल 35 वर्ष पुत्र तेजवीर सिंह बुधवार की सुबह बाइक से सिकंदराबाद ककोड़ रोड स्थित मंदिर में पूजा करने के लिए गए थे। करीब नौ बजे उन्हें सूचना मिली कि अनिल चामड़ मंदिर के पास सिकंदराबाद ककोड़ मार्ग पर सड़क किनारे लहूलुहान हालत में पड़े हुए हैं, पास में ही उनकी बाइक पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर वह परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और अनिल को उपचार के लिए सिकंदराबाद के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अनिल के सिर में गोली लगी हुई थी। अनिल की हत्या किए जाने की सूचना पर अस्पताल में परिजनों के अलावा ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी और घटना को लेकर परिजनों, ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। 

पुलिस अधिकारी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों, ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया और समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया कि मृतक सिकंदराबाद में एक डेयरी पर कार्य करते थे। मृतक के एक बेटा और एक बेटी है दोनों अभी छोटे हैं।

सीसीटीवी फुटेज खंगाली रही है पुलिस
पुलिस का दावा है कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा। खुलासे के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। वहीं घटना को लेकर गांव में आक्रोश और दहशत है। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed