{"_id":"69a714681f421bf6680f1738","slug":"copper-wire-stolen-from-under-construction-college-bulandshahr-news-c-140-1-skd1001-107665-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: निर्माणाधीन कॉलेज से तांबे का तार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: निर्माणाधीन कॉलेज से तांबे का तार चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदेरू में निर्माणधीन नर्सिंग कॉलेज से तांबे के तार के 30 बंडल चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। कॉलेज के संचालक की तहरीर पर पुलिस ने निर्माणाधीन स्थल पर कार्य करने वाले गार्ड, इलेक्ट्रीशियन व अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
बुलंदशहर के मोहन हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. सुबोध मोहन अग्रवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नर्सिंग कॉलेज का निर्माण चंदेरू स्थित वाटर पार्क के पास चल रहा है। जहां पर सुनील, मनीष, रामस्वरूप, आदिल, अबुबकर, शिवानंद गार्ड, नवीन, पुनीत, सुमित इलेक्ट्रीशियन काम कर रहे हैं।
बिजली फिटिंग के लिए उनके एक कमरे में 30 बंडल तांबे का तार, जिसका वजन करीब 100 किलो और कीमत दो लाख है रखा था। उनके यहां से प्रवीण कुमार शर्मा गत 18 फरवरी को मौके पर काम देखने गया, तो देखा कि कमरे में रखे बिजली के तार के बंडल गायब हैं। वह भी मौके पर पहुंचे और जब वहां काम करने वाले लोगों से तार के बंडलों के बारे में पूछा तो उन्होंने मना कर दिया।
पुलिस ने नर्सिंग कॉलेज के संचालक की तहरीर पर आठ नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
Trending Videos