{"_id":"69a713e0ad0720867a0dca58","slug":"home-guards-were-chased-and-beaten-their-uniforms-torn-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-149631-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: होमगार्डों को दौड़ा कर पीटा, वर्दी फाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: होमगार्डों को दौड़ा कर पीटा, वर्दी फाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलावठी। नगर के व्यस्त सैदपुर रोड स्थित शहीद स्मारक पर मंगलवार दोपहर दबंगों ने ड्यूटी पर तैनात होमगार्डों पर हमला कर दिया। बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी करने से मना करने पर भड़के आरोपियों ने तीन जवानों के साथ मारपीट की और उनकी वर्दी फाड़ दी।
आरोप है कि हमलावरों ने एक होमगार्ड को जान से मारने की नीयत से उस पर कार चढ़ाने की भी कोशिश की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। गनोरा शेख निवासी होमगार्ड जितेंद्र तेवतिया मंगलवार को साथी जवान राजवीर सिंह और पीआरडी जवान अनंत पाल के साथ शहीद स्मारक चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे थे। तभी एक सफेद रंग की कार बीच सड़क पर आकर रुक गई, जिससे जाम की स्थिति बनने लगी। जब जितेंद्र ने कार सवारों को गाड़ी साइड करने को कहा, तो कार से उतरे 5-6 युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित जितेंद्र तेवतिया का आरोप है कि विरोध करने पर दबंगों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया और खींचतान में उनकी वर्दी फाड़ दी।
बीच-बचाव करने आए राजवीर और अनंत पाल को भी बेरहमी से पीटा गया। आरोप है कि भागते समय दबंगों ने जितेंद्र पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया, जिससे उन्होंने कूदकर अपनी जान बचाई।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दबंगों को दबोच लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। शासकीय कार्य में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों से मारपीट के आरोप में पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos