{"_id":"69a714b7f2f37c61a904cff2","slug":"270-lakh-looted-from-accountant-after-assaulting-him-bulandshahr-news-c-140-1-skd1001-107664-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मुनीम से मारपीट कर 2.70 लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मुनीम से मारपीट कर 2.70 लाख की लूट
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। बदमाशों ने मंगलवार को सुबह ही मुर्गा व्यापारी के मुनीम के साथ मारपीट, आतंकित करते हुए 2.70 लाख रुपए लूट लिए। लाखों की लूट की सूचना से पुलिस में अफरा, तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई। वहीं, बदमाशों की धरपकड़ के लिए कांबिंग की। मगर तब तक बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर जा चुके थे।
क्षेत्र के गांव तिलबेगमपुर निवासी असलम ने बताया कि वह कांवरा में कंपनी का मुर्गा फार्म चलाते हैं। गुलावठी निवासी व्यापारी राशिद उनसे मुर्गा खरीद कर छोटे व्यापारियों को सप्लाई करता है। मंगलवार को भी व्यापारी ने फार्म से मुर्गे की गाड़ी भरवाकर छोटे व्यापारियों के यहां भेजी थी।
उनका खुर्जा निवासी मुनीम उवैस व्यापारियों की तड़के करीब 4:30 बजे गुलावठी रोड स्थित धर्मकांटे पर गाड़ियों का वजन करा रहा था। मुनीम के पास व्यापारियों से लिया गया भुगतान था। इसी दौरान चार बदमाश कांटे पर पहुंचे और मुनीम उवैश पर लोहे की रोड से वार करते हुए कुर्सी से गिरा दिया और उसके पास मौजूद करीब 2.70 लाख की नकदी लूट ली।
बदमाशों ने मुनीम के साथ मौजूद कंपनी के कर्मचारी की कनपटी पर तमंचा तानते हुए आतंकित कर घटना को अंजाम दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में लगी है। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला लेनदेन का प्रकाश में आया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही हैं। जल्द ही घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
Trending Videos