सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Elderly man killed in tractor collision, 6 family members injured

Bulandshahar News: ट्रैक्टर की टक्कर से वृद्ध की मौत, परिवार के 6 लोग घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Elderly man killed in tractor collision, 6 family members injured
विज्ञापन
नरौरा। रामघाट थाना क्षेत्र में गंगागढ़ पुलिया के पास सोमवार रात सवारियों से भरे एक टेंपो को अज्ञात ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और बच्चों समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। ऊंचागांव बांगर निवासी अमर सिंह (60) सलेमपुर में रहकर कार्य करते थे। होली मनाने के लिए वह बीती रात करीब 10 बजे टेंपो से अपने परिवार के साथ गांव लौट रहे थे। जैसे ही टेंपो गंगागढ़ पुलिया के पास पहुंचा, सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में अमर सिंह की जान चली गई, जबकि उनकी पत्नी दीपावली, सूरज कुमार, मनोज कुमार, सुंदर, सौरभ और अमित लहूलुहान हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ भिजवाया।
Trending Videos


थाना प्रभारी ने बताया कि फरार ट्रैक्टर और उसके चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed