सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Student who went to take exam goes missing under suspicious circumstances, report filed

Bulandshahar News: परीक्षा देने गई छात्रा संदिग्ध हालात में लापता, रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Student who went to take exam goes missing under suspicious circumstances, report filed
विज्ञापन
ककोड़। परीक्षा देने गई छात्रा संदिग्ध हालात में लापता हो गई। पिता ने बहला-फुसलाकर अगवा कर ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गत 27 फरवरी को उनकी 18 साल की बेटी सिकंदराबाद स्थित कॉलेज में परीक्षा देने के लिए आई थी। जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। बेटी को तलाश करने के दौरान उनकी जानकारी में आया कि गांव मंगरौली जनपद गौतमबुद्ध नगर निवासी शिव उनकी बेटी को बहला, फुसलाकर अगवा कर ले गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed