फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Karnataka businessman murdered in Pathankot

पंजाब में कर्नाटक के कारोबारी की हत्या: पहले 90 हजार करवाए ट्रांसफर, फिर शराब पिलाकर नहर में दिया धक्का

Thu, 06 Aug 2026 07:12 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 06 Aug 2026 07:12 PM IST
सार

पुलिस ने कारोबारी की हत्या की गुत्थी सुलझाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। 

विज्ञापन
Karnataka businessman murdered in Pathankot
पुलिस ने सुलझाई व्यापरी की हत्या की गुत्थी - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

कर्नाटक के मैसूर निवासी कारोबारी लक्ष्मण की पठानकोट में लूट के बाद हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो सगे भाइयों ने पहले कारोबारी को दोस्ती के बहाने ऑटो में ले जाकर हिमाचल प्रदेश में शराब पिलाई। इसके बाद उसके खाते से 90 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर सरना क्षेत्र की नहर में धक्का दे दिया। 

विज्ञापन


दोनों आरोपी गिरफ्तार 
पुलिस ने बैंक खाते की जांच के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान लक्ष्मण निवासी श्रीनगर, मेटागल्ली, मैसूर सिटी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी सुनील ऑटो चालक है। उसने अपने भाई प्रवीण के साथ मिलकर कारोबारी को लूटने और हत्या की साजिश रची थी। दोनों ने कारोबारी के खाते से 50 हजार रुपये अपने मृत भाई सुशील के बैंक खाते में और 40 हजार रुपये उसकी पत्नी के खाते में गूगल पे के जरिए ट्रांसफर करवा दिए। यही लेन-देन बाद में उनके लिए सबूत बन गया।
विज्ञापन


बीते 18 जुलाई को व्यापारी पहुंचा था अमृतसर
मृतक के बेटे गणेश ने बताया कि उनके पिता 18 जुलाई को बटाला में मशीन खरीदने के लिए अमृतसर पहुंचे थे। वहां से वह अपने एक परिचित से मिलने पठानकोट आए। अमृतसर पहुंचने के बाद कुछ देर फोन पर बात हुई लेकिन फिर उनका मोबाइल बंद हो गया। बैंक खाते की जानकारी लेने पर ऑनलाइन रकम ट्रांसफर होने का पता चला। इसके बाद परिवार ने कर्नाटक के एक मंत्री की मदद से पठानकोट पुलिस से संपर्क किया और गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। 19 जुलाई को नहर से शव मिलने की सूचना मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि चक्की पुल के पास बस से उतरने के बाद सुनील ने कारोबारी को ऑटो में बिठाया। उसे हिमाचल प्रदेश के एक शराब ठेके पर ले जाकर शराब पिलाई। बाद में दोनों भाई उसे कार में सरना क्षेत्र की नहर के पास ले गए और टूटी रेलिंग से नीचे धक्का दे दिया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई।

थाना सुजानपुर के एसएचओ अरुण कुमार ने बताया कि बैंक खाते की जांच में सुशील निवासी पाकिस्तानी मोहल्ला, मामून का नाम सामने आया। पुलिस जब उसके घर पहुंची तो पता चला कि सुशील की 11 महीने पहले मौत हो चुकी है। इसके बाद उसके भाइयों प्रवीण और सुनील से पूछताछ में पूरी वारदात का खुलासा हो गया। दोनों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर अदालत से दो दिन का रिमांड लिया गया है।

ऐसे खुला हत्या का राज
पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती कारोबारी के लापता होने की गुत्थी सुलझाना थी। जांच के दौरान बैंक खाते की ऑनलाइन ट्रांजेक्शन खंगाली गई तो 90 हजार रुपये गूगल पे के जरिए एक मृत व्यक्ति और उसकी पत्नी के खाते में भेजे जाने का पता चला। पुलिस जब उस पते पर पहुंची तो मृतक के भाइयों पर शक गहरा गया। सख्ती से पूछताछ में दोनों टूट गए और लूट के बाद हत्या कर शव नहर में फेंकने की पूरी वारदात कबूल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed